Monday, February 16, 2026
17.1 C
Bhopal

जिस फ्लैट में रुकी सोनम, उसका मालिक सामने आया

ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या करने के बाद पत्नी सोनम रघुवंशी इंदौर आई थी। वह यहां 26 मई से 7 जून तक रुकी थी। इस दौरान वह 26 से 29 मई तक स्कीम 114 में एक होटल में ठहरी थी। 30 मई से 7 जून तक इसी इलाके की एक बिल्डिंग में फ्लैट में रुकी। यह बिल्डिंग ग्वालियर निवासी लोकेंद्र सिंह तोमर की है।

इस बिल्डिंग को ठेके पर लेने वाले शिलाम जेम्स ने बताया कि यह फ्लैट विशाल चौहान ने अपने नाम से किराए पर लिया था। इसके लिए 30 मई को तीन महीने का किराया 51 हजार रुपए एडवांस दिया था। सोनम यहां आई या नहीं, मुझे इस बारे में मालूम नहीं।

जेम्स ने बताया कि एग्रीमेंट विशाल चौहान के नाम से करवाया था। हमने 17 हजार रुपए किराया बताया था। तब एग्रीमेंट की शर्त के अनुसार विशाल ने 29 मई की शाम करीब 7 बजे दो महीने का डिपॉजिट सहित एक महीने के एडवांस (कुल तीन माह) किराए के रूप में हमें 51 हजार रुपए दिए थे।

बता दें कि 11 मई को शादी के बाद 21 मई को राजा-सोनम शिलॉन्ग पहुंचे थे। 23 मई को परिवार से आखिरी बार बात हुई थी। 2 जून को राजा का शव मिला था। 17 दिन से गायब सोनम 9 जून को गाजीपुर में मिली थी। इसके बाद ही हत्याकांड का खुलासा हुआ था।

विशाल ने खुद को इंटीरियर डिजाइनर बताया जेम्स ने आगे बताया कि विशाल चौहान बाइक से यहां आया था। उसके साथ एक और युवक भी था। उसने अपने आप को इंटीरियर डिजाइन का काम करने वाला बताया था। उसने यह भी बताया कि वह प्लायवुड और स्टील का काम भी करता है। फ्लैट में आने की वजह पूछने पर उसने बताया कि अभी वह जहां रह रहा है, उस फ्लैट के मालिक से विवाद हो गया है। इसलिए मुझे किराए पर आपका फ्लैट चाहिए।

कहा था- मेरी बहन और माता-पिता आते रहेंगे जेम्स ने बताया कि मेरे पास उस समय नीचे वाला फ्लैट जी-1 तैयार हो गया था और वह खाली था। इसलिए मैंने उसे वही फ्लैट किराए पर दे दिया था। इसका नियमानुसार एग्रीमेंट भी किया। चाबी अभी भी विशाल के पास ही है।

चाबी सौंपते समय मैंने उससे यह जरूर पूछा था कि इसमें कौन-कौन रहेंगे। तब वह बोला था कि मेरी बहन और मम्मी-पापा आते रहेंगे। तब मैंने उससे यह बता दिया था कि हमारी बिल्डिंग में किसी तरह का न्यूसेंस या ऐसा कोई काम नहीं करेंगे, जिसकी वजह से दुविधा हो। तब उसने आश्वस्त किया था कि ऐसा कुछ नहीं होगा। किराए पर फ्लैट देने के बाद हम किसी के यहां झांकते नहीं हैं।

जेम्स ने कहा- ​​​​​​पुलिस को जांच में करेंगे सहयोग जेम्स ने कहा कि पुलिस को जांच में जो भी सहयोग लगेगा, हम पूरी मदद करेंगे। मेरा और दूसरा भी कामकाज है। इसलिए यहां कभी-कभार ही आता हूं। यह बिल्डिंग अभी अंडर कंस्ट्रक्शन है। इसमें सीसीटीवी भी लगाए हैं, पर चालू नहीं है।

Hot this week

शादी समारोह से लौट रहे बस चालक की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

​भोपाल | राजधानी के गांधीनगर थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार...

Topics

शादी समारोह से लौट रहे बस चालक की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

​भोपाल | राजधानी के गांधीनगर थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार...

शिक्षा जगत के शिखर पुरुष डॉ. भरत छापरवाल का निधन

इंदौर | शिक्षा और चिकित्सा जगत के एक युग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img