Thursday, October 1, 2026
30.3 C
Bhopal

रायसेन की जमुनिया घाटी पर बस के ब्रेक फेल

रायसेन जिले के सिलवानी में जमुनिया घाटी पर शुक्रवार दोपहर को भोपाल जा रही यात्री बस के ब्रेक फेल हो गए। इसके बाद बस घाटी पर पीछे की ओर लुढ़कने लगी। बस में करीब 25-30 यात्री सवार थे।

घटना दोपहर 3 बजे के आसपास की है। सिलवानी से रायसेन की ओर मात्र 7 किलोमीटर चलने के बाद जमुनिया घाटी पर बस के ब्रेक फेल हो गए। चालक ने बस को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन वह तेजी से पीछे की ओर आने लगी।

रेलिंग से टकराकर रुकी

इस दौरान घबराए यात्री चलती बस से कूदने लगे। बस का क्लीनर भी नीचे कूदकर पहियों के नीचे पत्थर रखने की कोशिश करने लगा, लेकिन बस नहीं रुकी। अंततः घाटी के नीचे आकर बस रेलिंग से टकराकर रुक गई।

दो फीट की दूरी पर थी खाई

यात्रियों ने बताया कि जब बस के ब्रेक फेल हुए तो सभी में दहशत फैल गई। जहां बस रुकी, वहां से मात्र दो फीट की दूरी पर 50-60 फीट गहरी खाई थी। अगर बस रेलिंग से टकराकर नहीं रुकती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

Hot this week

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

Topics

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img