Tuesday, August 18, 2026
23.1 C
Bhopal

भोपाल में कॉलोनी काटी, पर सुविधाएं नहीं दी

भोपाल के कोलार रोड पर बोरदा स्थित यूबी सिटी में रहने वाले लोगों ने कॉलोनी में मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलने से कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह से शिकायत की है। साथ ही वे मंगलवार को जनसुनवाई में भी पहुंचेंगे।

कलेक्टर से की गई शिकायत में कहा गया है कि यूबी सिटी प्रोजेक्ट में कई लापरवाही की गई है। बिल्डिंग के ब्लॉक-ए, बी और बी1 डुप्लेक्स और बिल्डिंग ग्राउंड फ्लोर, सड़क की स्थिति बेहद खराब है। इंटरनल और आउटर वॉल पर प्लास्टर तक नहीं किया गया है। पेंट भी नहीं हुआ है। दोनों गेटों का निर्माण कार्य अधूरा है।

ग्राउंड फ्लोर पर ब्लॉक पैवर्स नहीं होने से गंदगी और कीचड़ की स्थिति बनी रहती है, जबकि जब घर दिए गए थे तो सभी वादे किए थे। दूसरी ओर मेंटेनेंस के नाम पर 25 से 35 हजार रुपए तक लिए गए। इसका एग्रीमेंट भी किया। यह राशि कहां खर्च की गई, इसके बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

सीवेज और पानी की व्यवस्था भी नहीं इससे पहले रविवार को कॉलोनी के लोगों ने प्रदर्शन भी किया। उनका कहना था कि कॉलोनी में रहने वाले बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। लिफ्ट बार-बार खराब हो रही है। इसे सुधरवाने का खर्च रहवासियों पर आता है। बिल्डिंग B1 ब्लॉक में लिफ्ट अब तक नहीं लगी है। यहां लिफ्ट के लिए छोड़ा गया होल सिर्फ टीन शेड से ढंका हुआ है। बच्चे गिरने का खतरा रहता है। सीवेज और पानी की स्थायी व्यवस्था नहीं है।

गंदा पानी खुले में जमा हो रहा है। यही पर पानी का अंडरग्राउंड टैंक में है। जिसमें सीवर के पानी की रिसाव की शिकायतें आ चुकी हैं। इस संबंध में ग्रुप के पार्टनर प्रमोद अग्रवाल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मैं यह नहीं देखता। राहुल गुप्ता इसे देखते हैं। इसके बाद गुप्ता को कॉल की गई तो संपर्क नहीं हो सका।

Hot this week

भोपाल में कश्मीरी छात्रों को PG खाली करने की धमकी, CM से हस्तक्षेप की मांग

भोपाल। राजधानी के गांधी नगर स्थित शांति होम्स कॉलोनी...

भोपाल में लव जिहाद के आरोप में घरौंदा हाइट्स में हिंदू संगठनों की रेड

भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र के गोपाल नगर स्थित...

Topics

भोपाल में कश्मीरी छात्रों को PG खाली करने की धमकी, CM से हस्तक्षेप की मांग

भोपाल। राजधानी के गांधी नगर स्थित शांति होम्स कॉलोनी...

भोपाल में लव जिहाद के आरोप में घरौंदा हाइट्स में हिंदू संगठनों की रेड

भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र के गोपाल नगर स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img