Tuesday, August 18, 2026
24.1 C
Bhopal

हत्या के आरोपी नसीम के चार साथी हिरासत में

भोपाल के छोला की लीलाधर कॉलोनी में गोली मारकर अमित वर्मा की हत्या करने वाला बदमाश नसीम बन्ने खां सहित सभी मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है। हालांकि एडिशनल डीसीपी मलकीत सिंह ने बताया कि हत्या की वारदात में शामिल बन्ने के जीजा नवेद उर्फ रिहान, दोस्त साजिद को गिरफ्तार किया है। षडयंत्र में शामिल बन्ने की मां रफीका और दोस्त की पत्नी रुखसार को भी हिरासत में लिया गया है।

इधर, शाहजहानाबाद पुलिस ने नसीम के खिलाफ एक और केस दर्ज किया है। एफआईआर के मुताबिक, छोला में युवक की हत्या करने से पहले बदमाश नसीम बन्ने खां ने मदर इंडिया कॉलोनी में अफरोज अंसारी के घर रात 11.30 बजे उत्पात मचाया। घर में घुसे बदमाश ने युवती के बारे में पूछा।

सिर पर पिस्टल रखकर मांगे 10 हजार रुपए

अफरोज के माथे पर पिस्टल लगाकर 10 हजार रुपए की रंगदारी मांगी। बदमाश और उसके साथियों ने अफरोज और घर की महिलाओं को हॉकी-डंडे से बेरहमी से पीटा था। जाते समय बदमाश बन्ने ने धमकाया- मेरे इलाके में इतना आतंक है।

आरोपी बोला- मेरी शिकायत करने से भी डरते हैं लोग

आरोपी बोला- कोई भी मेरी पुलिस में रिपोर्ट करने से डरता है। डर की वजह से फरियादी ने अंदर से ताला लगा दिया था। डर की वजह से वह रात में बाहर नहीं निकला। इसके बाद बदमाश छोला इलाके में वारदात को अंजाम देने पहुंचा।

Hot this week

भोपाल में कश्मीरी छात्रों को PG खाली करने की धमकी, CM से हस्तक्षेप की मांग

भोपाल। राजधानी के गांधी नगर स्थित शांति होम्स कॉलोनी...

भोपाल में लव जिहाद के आरोप में घरौंदा हाइट्स में हिंदू संगठनों की रेड

भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र के गोपाल नगर स्थित...

Topics

भोपाल में कश्मीरी छात्रों को PG खाली करने की धमकी, CM से हस्तक्षेप की मांग

भोपाल। राजधानी के गांधी नगर स्थित शांति होम्स कॉलोनी...

भोपाल में लव जिहाद के आरोप में घरौंदा हाइट्स में हिंदू संगठनों की रेड

भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र के गोपाल नगर स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img