Tuesday, August 18, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल में पटवारी 9 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाया

भोपाल लोकायुक्त की टीम ने 9 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए एक पटवारी को रंगे हाथों पकड़ा है। यह कार्रवाई सोमवार शाम को बैरसिया रोड स्थित गोलखेड़ी नायरा पेट्रोल पंप पर की गई। आरोपी पटवारी पैतृक जमीन के फोती नामांतरण की एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था।

एसपी दुर्गेश राठौर ने बताया कि आरोपी पटवारी उज्ज्वल उपाध्याय के खिलाफ शिकायत प्रदीप माली द्वारा की गई थी। शिकायत की जांच के बाद ट्रैप की कार्रवाई की गई। उज्ज्वल उपाध्याय, पटवारी, गोलखेड़ी हल्का नंबर 23, तहसील हुजूर, जिला भोपाल में पदस्थ है। उसने ग्राम गोलखेड़ी निवासी प्रदीप माली से पैतृक जमीन के फोती नामांतरण के बदले 9 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।

डील फाइनल होने के बाद फरियादी को पैसे देने के लिए पेट्रोल पंप पर बुलाया गया, जहां लोकायुक्त टीम ने आरोपी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Hot this week

भोपाल में कश्मीरी छात्रों को PG खाली करने की धमकी, CM से हस्तक्षेप की मांग

भोपाल। राजधानी के गांधी नगर स्थित शांति होम्स कॉलोनी...

भोपाल में लव जिहाद के आरोप में घरौंदा हाइट्स में हिंदू संगठनों की रेड

भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र के गोपाल नगर स्थित...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img