Sunday, November 22, 2026
26.1 C
Bhopal

पारिवारिक कलह में उजड़ा परिवार: दो बच्चों को जहर पिलाकर मां ने भी दी जान

भोपाल। ईंटखेड़ी के अरवलिया इलाके में घरेलू विवाद के चलते एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान 37 वर्षीय रुखसाना, उनकी 12 साल की बेटी और 8 साल के बेटे के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को देवरानी को आटा न देने की बात पर पति फहीम ने रुखसाना को डांट दिया था। इसी बात से नाराज होकर शनिवार दोपहर रुखसाना दोनों बच्चों को आधे दिन में ही स्कूल से घर ले आईं। उन्होंने पहले बच्चों को खाना खिलाया और फिर पानी में सल्फास की गोली घोलकर बच्चों को पिला दी, जिसके बाद खुद भी पी ली।

शाम को घर से बच्चों के चीखने की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ा तो तीनों अचेत पड़े थे। परिजन उन्हें तुरंत हमीदिया अस्पताल ले गए, जहां शनिवार देर रात मां और रविवार तड़के दोनों बच्चों की मौत हो गई। एसपी पंकज पांडे ने बताया कि शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Hot this week

ऐशबाग जनता क्वार्टर मामले में हाईकोर्ट से राहत नहीं: 599 मकानों पर आज चलेगा बुलडोजर

भोपाल। ऐशबाग स्थित जर्जर हो चुके 600 जनता क्वार्टरों...

म्यूचुअल फंड निवेश के नाम पर 49.70 लाख की ठगी, पूर्व मैनेजर पर केस दर्ज

ग्वालियर। म्यूचुअल फंड में निवेश कराने का झांसा देकर...

हत्या के मामले में 7 माह से फरार 30 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

भोपाल। कोलार रोड पुलिस ने हत्या के मामले में...

Topics

म्यूचुअल फंड निवेश के नाम पर 49.70 लाख की ठगी, पूर्व मैनेजर पर केस दर्ज

ग्वालियर। म्यूचुअल फंड में निवेश कराने का झांसा देकर...

हत्या के मामले में 7 माह से फरार 30 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

भोपाल। कोलार रोड पुलिस ने हत्या के मामले में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img