देवास। शादी का वादा कर छह महीने तक शारीरिक संबंध बनाने और फिर मुकरने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने एक निजी स्कूल के स्पोर्ट्स टीचर स्वराज पाटिल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 के तहत मामला दर्ज किया है। 21 वर्षीय पीड़िता भी एक निजी स्कूल में स्पोर्ट्स टीचर है।
होटल बुलाकर बनाए संबंध, फिर किया इनकार पुलिस के अनुसार, दोनों की पहचान 4-5 साल पुरानी है और वे खेल प्रतियोगिताओं के दौरान मिले थे। जनवरी 2026 में उनके बीच फोन पर बातचीत शुरू हुई और स्वराज ने शादी का प्रस्ताव रखा। आरोप है कि मार्च 2026 में स्वराज ने युवती को गजरा गियर्स स्थित एक होटल में बुलाया और शादी का भरोसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। यह सिलसिला अगस्त 2026 तक चला।
बातचीत बंद कर घर पहुंचने पर तोड़ा वादा युवती ने जब शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी टालमटोल करने लगा और बाद में फोन उठाना बंद कर दिया। पीड़िता जब उसके घर पहुंची तो स्वराज ने शादी से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद युवती ने 19 नवंबर को कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



