Sunday, August 16, 2026
23.1 C
Bhopal

कब्रिस्तान जमीन पर गोशाला निर्माण को लेकर विवाद

भोपाल में कोलार इलाके के अकबरपुर बंजारी स्थित कब्रिस्तान-गोशाला निर्माण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग और जमीअत उलमा कोलार रोड की टीम मौके पर पहुंची और वहां हो रहे निर्माण कार्य का विरोध किया। मामला बढ़ता देख पुलिस और एसडीएम मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने जांच पूरी होने तक किसी भी निर्माण कार्य पर रोक लगाने का आश्वासन दिया है।

जमीअत उलमा जिला भोपाल के अध्यक्ष हाफिज इस्माइल बैग के निर्देश पर तहसील कोलार के अध्यक्ष मौलाना मोहम्मद हनीफ खान की अगुआई में जमीअत की टीम अकबरपुर कब्रिस्तान पहुंची। उनका कहना था कि यहां वक्फ बोर्ड की जमीन पर बिना अनुमति के गोशाला का निर्माण कराया जा रहा है।

इलाके के लोगों ने भी जताया विरोध जमीअत की अपील पर स्थानीय मुस्लिम समाज के लोग भी बड़ी संख्या में कब्रिस्तान पहुंचे और अवैध निर्माण का विरोध किया। मौके पर तनाव की स्थिति बन गई थी लेकिन पुलिस की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ। बता दें कि कब्रिस्तान के केयरटेकर शेख मतीन ने आरोप लगाया था कि यह जमीन वक्फ बोर्ड रजिस्ट्रेशन क्रमांक 766 के तहत पंजीकृत है। इसके बावजूद कांग्रेस नेता अश्विनी श्रीवास्तव और उनके सहयोगी यहां जबरन गोशाला बना रहे हैं।

एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा

मौके पर पहुंचे एसडीएम कोलार आदित्य जैन पहुंचे, इस पर एसडीएम ने भरोसा दिलाया कि जांच पूरी होने तक कोई निर्माण नहीं होगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग आए थे, हमने उन्हें समझाइश दी और वह रवाना हुए। इस मामले में हम जांच कमेटी गठित करेंगे, फिलहाल निर्माण कार्य रुकवा दिया है। बता दें कि इस मामले में 21 जून को बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और टेंट लगाकर निर्माण की तैयारी शुरू की। इसके बाद 23 जून को अश्विनी श्रीवास्तव ने बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा की मौजूदगी में भूमिपूजन किया गया था।

पुलिस ने कहा— आदेश दिखाइए, नहीं तो हटिए

इस दौरान यहां भारी पुलिस बल भी तैनात था, एक वीडियो में पुलिस विवाद के दौरान मौलाना हनीफ ने पुलिस से कहा कि हमने थाने और कलेक्टर को शिकायत दी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। इस पर पुलिस ने कहा कि निर्माण रुकवाने का कोर्ट का आदेश दिखाइए, अन्यथा यहां से हटिए।

Hot this week

नदी पार करते समय बहे दो सगे बच्चे और उनके मामा, एक का शव बरामद; तलाश जारी

​मैहर:जिले के अमरपाटन तहसील के नादन देहात थाना क्षेत्र...

प्रेम प्रसंग के चलते सागर के युवक ने किराए के कमरे में लगाई फांसी

​इंदौर:खुड़ैल थाना क्षेत्र के देवगुराड़िया स्थित मानसरोवर कॉलोनी में...

Topics

नदी पार करते समय बहे दो सगे बच्चे और उनके मामा, एक का शव बरामद; तलाश जारी

​मैहर:जिले के अमरपाटन तहसील के नादन देहात थाना क्षेत्र...

प्रेम प्रसंग के चलते सागर के युवक ने किराए के कमरे में लगाई फांसी

​इंदौर:खुड़ैल थाना क्षेत्र के देवगुराड़िया स्थित मानसरोवर कॉलोनी में...

टीकाकरण के बाद दो महीने की बच्ची की मौत, परिजनों ने लगाया ओवरडोज का आरोप

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र की नवजीवन कॉलोनी में...

मंदसौर को मिली करोड़ों के स्वास्थ्य विकास कार्यों की सौगात

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के पश्चात उप मुख्यमंत्री...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img