Saturday, August 15, 2026
23.1 C
Bhopal

खुद को जज बताकर एक महीने बुजुर्ग का किया परेशान

भोपाल के अरेरा कॉलोनी में रहने वाले 68 वर्षीय बुजुर्ग के मोबाइल पर दिसंबर से लगातार अनजान नंबर से कॉल और मैसेज आने लगे। कॉल करने वाला खुद को सुप्रीम कोर्ट का जस्टिस बता रहा था।

हैरानी की बात यह थी कि उसके वॉट्सऐप प्रोफाइल पर सुप्रीम कोर्ट के एक मौजूदा जस्टिस की फोटो लगी थी। डीपी देखकर बुजुर्ग भ्रमित हो गए और कुछ दिन तक बात करते रहे।

धीरे-धीरे कॉल्स की टाइमिंग रात 12 बजे के बाद की होने लगी। मैसेजों की भाषा और विषय भी अजीब थे। थककर बुजुर्ग ने यह बात बेटे को बताई। बेटे ने हबीबगंज थाने में शिकायती आवेदन दिया। जांच के बाद अब अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

बेटी का नाम लेकर बातचीत की शुरुआत की

24 दिसंबर 2024 को बुजुर्ग के मोबाइल पर कॉल आया। कॉल करने वाले ने कहा, मैं सुप्रीम कोर्ट का जस्टिस बोल रहा हूं, आपकी बेटी मेरे बेटे के साथ पढ़ती है। इसके बाद लगातार वॉट्सऐप मैसेज भेजे जाने लगे। डीपी में सुप्रीम कोर्ट के जज की फोटो देखकर बुजुर्ग ने शुरुआत में विश्वास कर लिया।

कुछ दिनों तक बातचीत चलती रही, लेकिन फिर आरोपी की बातों में न कोई तर्क था और न उद्देश्य। वह फालतू की बातें करता, और कॉलिंग का समय भी अजीब होता- अक्सर रात 12 से 2 बजे के बीच। इससे बुजुर्ग मानसिक रूप से परेशान हो गए।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img