Sunday, September 27, 2026
24.1 C
Bhopal

मंदाकिनी से दानिश कुंज तक सड़क बनी जानलेवा

भोपाल के मंदाकिनी से दानिश चौराहे के बीच सड़क निर्माण नहीं होने से लोग परेशान हैं। बारिश से सड़क पर बड़े-बड़े गड्‌ढे हो गए हैं। कई जगह से डामर पूरी तरह से उखड़ गया है। ऐसे में लोगों ने प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।

इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के प्रमुख अभियंता केपीएस राणा और भोपाल के चीफ इंजीनियर संजय मस्के को कांग्रेस नेता राहुल सिंह राठौड़ ने ज्ञापन भी सौंपा है।

उन्होंने कोलार के मंदाकिनी से दानिश चौराहे तक की 80 फीट सड़क का कार्य एक सप्ताह में शुरू करने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि निर्माण शुरू नहीं होता है तो पीडब्ल्यूडी ऑफिस का घेराव करेंगे।

एक दर्जन बड़ी कॉलोनियां, हजारों लोग परेशान जिस सड़क निर्माण की मांग की जा रही है, वह भूमिका रेजीडेंसी, सिग्नेचर-99 समेत एक दर्जन बड़ी कॉलोनियों से जुड़ी हैं। वहीं, जेके हॉस्पिटल भी यही है। ऐसे में हर रोज हजारों लोग परेशान होते हैं।

जर्जर सड़क की देखिए तस्वीरें…

तीन महीने पहले हो चुके टेंडर कांग्रेस नेता राठौड़ ने बताया, कोलार के वार्ड 82 में मंदाकिनी चौराहे से लेकर जेके हॉस्पिटल होते हुए दानिश कुंज चौराहे तक की 80 फीट सड़क का टेंडर 3 माह पहले हो चुका है, लेकिन अभी तक सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। इस महत्वपूर्ण सड़क पर बारिश शुरू होते ही कई जगह गड्‌ढे हो चुके हैं। जिससे राहगीरों को गुजरने में दिक्कतें हो रही हैं। वहीं, हादसे भी होने लगे हैं। इस सड़क निर्माण में देरी अनावश्यक रूप से हो रही है।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img