Sunday, September 27, 2026
27.5 C
Bhopal

भोपाल में युवक की संदिग्ध हालात में मौत

भोपाल के ईटखेड़ी में चौरसिया ढाबे के सामने युवक की खून से लथपथ लाश मिली है। शव को गुरुवार शुक्रवार की दरमियानी रात बरामद किया गया है। पुलिस शुरुआती जांच में एक्सीडेंट से मौत होना मानकर चल रही है। वहीं मृतक के परिजनों ने मौत को संदिग्ध बताया है। उनका कहना है कि मौत की सूचना एक अनजान महिला ने दी। वह मौके पर भी मौजूद थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पीएम के बाद बॉडी परिजनों को सौंप दी गई है।

पुलिस के मुताबिक महेंद्र सिंह दांगी पुत्र किशन लाल दांगी (38) लांबाखेड़ा शारदा नगर वाइन शॉप पर काम करता था। मृतक के भतीजे रवि दांगी ने बताया कि चाचा की मौत की सूचना एक महिला ने दी। स्पॉट पर पहुंचे तो महिला मौजूद थी। जिसने बताया कि चाचा महेंद्र ने उन्हें लिफ्ट दी थी। बाइक बेकाबू होकर एक गढ्‌ढे में गिरी। इससे चाचा की मौत हो गई। रवि का कहना है, एक्सीडेंट के समय गाड़ी पर महिला मौजूद थी, उसी ने इस बात की पुष्टि की है तो चोटें उसे क्यों नहीं आई। मामले की बारीकी से जांच जोना चाहिए।

एडिशनल एसपी बोले- एक्सीडेंट में गई जान

एडिशनल एसपी नीरज चौरसिया ने बताया कि घटना स्थल पर मौजूद चश्मदीदों ने महेंद्र का एक्सीडेंट होने की पुष्टि की है। एक्सीडेंट में ही उसकी जान गई है। चोटों से अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी भारी वाहन ने उन्हें टक्कर मारी है। परिजनों के आरोपों की तस्दीक कराएंगे कि उनके साथ मौजूद महिला कौन थी। फिलहाल मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img