Sunday, September 27, 2026
27.5 C
Bhopal

पति ने की मारपीट, केस दर्ज

इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में रहने वाली शिक्षिका श्वेता की शिकायत पर उनके पति मयूर के खिलाफ बेटे को जबरन साथ ले जाने और मारपीट करने का केस दर्ज किया गया है। श्वेता का आरोप है कि पति से तलाक का केस चल रहा है, इसके बावजूद वह जबरन बेटे को अपने पास रखने की कोशिश कर रहा है।

श्वेता ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी मुंबई में हुई थी। साल 2022 से वे अपने पति से होकर इंदौर स्थित मायके में रह रही हैं। फरवरी 2024 में मयूर भी मुंबई से इंदौर आ गया और पहले कुछ समय तक वहीं रहा, लेकिन बाद में अलग रहने लगा। इसी दौरान दोनों के बीच कई बार विवाद हुए।

शिकायत के मुताबिक, 16 जून की सुबह जब श्वेता अपने 7 वर्षीय बेटे को स्कूल छोड़ने जा रही थीं, तभी मयूर अचानक स्कूटर से पहुंचा और सड़क पर झगड़ा शुरू कर दिया। उसने बेटे को जबरदस्ती साथ ले जाने की कोशिश की और विरोध करने पर मारपीट भी की। मामला पारिवारिक होने के कारण श्वेता ने तत्काल पुलिस में शिकायत नहीं की।

इसके बाद 11 जुलाई को फिर एक विवाद हुआ। श्वेता के पिता नवीन अपने नाती को स्कूल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में मयूर ने उन्हें रोका और बच्चे को अपने हवाले करने का दबाव बनाया। जब नवीन ने इनकार किया, तो मयूर ने उनके साथ भी मारपीट की और धमकी दी कि वह बेटे को लेकर ही वापस जाएगा। इस घटना से बच्चा बुरी तरह डर गया।

इसके बाद श्वेता ने अन्नपूर्णा थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मयूर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img