Sunday, September 27, 2026
29.6 C
Bhopal

भोपाल में अरशद गिरोह के सदस्य का जुलूस निकाला

भोपाल के टीलाजमालपुरा पुलिस ने बदमाश अरशद बब्बा के गुर्गे बबलू खान उर्फ बड़ा कालू का शुक्रवार को जुलूस निकाला। आरोपी हरीमजार में जुआ और सट्टा संचालित करने का काम करता था। इसी क्षेत्र से पुलिस ने उसका जुलूस निकाला।

गुरुवार को उसे क्षेत्र में तलवार के साथ गिरफ्तार किया गया था। कालू के खिलाफ पूर्व में अलग-अलग थाना क्षेत्र में कई आपराधिक केस दर्ज हैं। तीन साल पहले काजी कैंप पर रंगदारी नहीं देने पर उसने एक होटल कारोबारी का हाथ काट दिया था।

टीआई डीपी सिंह के मुताबिक, गुरुवार को आरोपी को पुलिस ने इस्लामी गेट के पास से पकड़ा था। जहां वह तलवार लहरा रहा था। बदमाश कालू का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड है। वह अरशद बब्बा के जुए के अड्डे संभालने के साथ कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। लंबे समय से पुलिस को उसकी तलाश थी। वह लगातार ठिकाने बदल रहा था।

दहशत फैलाने तलवार लेकर घूम रहा था आरोपी

मुखबिर की सूचना पर कालू को गिरफ्तार किया गया। उस समय बदमाश तलवार लहराकर लोगों को डरा रहा था। पुलिस अरशद बब्बा के बाकी गुर्गों का पता लगा रही है। बताया गया है बड़ा कालू जुए अड्डों से होने वाली अवैध उगाही का हिसाब किताब रखता था।

Hot this week

बालाघाट में NCC एडमिशन के नाम पर अश्लील डिमांड: आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार और सस्पेंड

​बालाघाट (मध्य प्रदेश): जिले के एक सरकारी कॉलेज में...

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img