Sunday, September 27, 2026
27.5 C
Bhopal

मुंबई की महिला से शादी में दोस्ती: युवक ने इंदौर में किया रेप

इंदौर के भंवरकुआ इलाके की एक होटल में मुंबई की महिला के साथ रतलाम के युवक ने रेप किया। आरोपी ने शादी का झांसा दिया और साथ में रखा। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपी पर गुरुवार को केस दर्ज किया है।

भंवरकुआ पुलिस ने बताया कि एक शादीशुदा महिला की शिकायत पर मुकेश पुत्र कचरूलाल पंचाेला निवासी रतलाम के खिलाफ रेप के मामले में केस दर्ज किया है। पुलिस को पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 2015 में मुंबई में हुई। चार साल पहले उसकी सहेली की शादी थी। जिसमें मुकेश से मुलाकात हुई। यहां मुकेश ने मोबाइल नंबर लिया। दोनों में बातचीत हुई। तब मुकेश ने कहा कि वह अपने पति से तलाक ले। इसके बाद वह शादी कर लेगा। 2024 में मुकेश के कहने पर पति से तलाक ले लिया। इसके बाद मुकेश के साथ लिवइन में रहने लगी।

शादी का झांसा देकर बनाए संबंध

जनवरी में न्यू ईयर के बहाने मुकेश भंवरकुआ की एक होटल में लेकर आया। जल्द शादी करने का वादा किया। इसके बाद उसने गलत काम किया। मुकेश जनवरी माह से अब तक कई बार गलत काम कर चुका है। 10 जून को मुकेश से कहा कि अब काफी समय हो गया है। शादी कर लेना चाहिए तो उसने विवाद किया और छोड़कर चला गया।

इसके बाद उसने कहा कि अगर शादी की बात की तो वह फोटो वायरल कर देगा। बाद में 12 जून को तेजाजी नगर इलाके में मुकेश घर पहुंचा और पीड़िता के भाई को धमकाया। यहां पीड़िता ने शादी की बात की तो उसने जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता उसे समझाती रही। लेकिन आरोपी के नही मानने पर थाने आकर केस दर्ज कराया।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img