Thursday, March 5, 2026
25.2 C
Bhopal

हरिशंकर मोहंता बने IFS एसोसिएशन के अध्यक्ष

अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक हरिशंकर मोहंता आईएफएस एसोसिएशन के अध्यक्ष बनाए गए हैं। इसके पहले वीएस अन्नागिरी एसोसिएशन के अध्यक्ष थे।

एसोसिएशन की उपाध्यक्ष सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की संचालक राखी नंदा, वन विहार डायरेक्टर विजय कुमार को सचिव और विदिशा डीएफओ हेमंत यादव को सह सचिव बनाया है। उधर, आईएफएस एसोसिएशन के अध्यक्ष के साथ एक अगस्त से वन बल प्रमुख की जिम्मेदारी भी नए अफसर संभालने वाले हैं।

IFS एसोसिएशन विभागीय समन्वय, सेवा हितों की रक्षा, पारस्परिक संवाद और वन अधिकारियों के संगठनात्मक हितों के लिए कार्य करता है। इसी के चलते आईएफएस आफिसर्स के सेवा संबंधी मामलों में संरक्षण देने और समन्वय बनाने का काम एसोसिएशन द्वारा किया जाता है।

पूरा नहीं हुआ कार्यकाल

एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष अन्नागिरी का अध्यक्ष पद का तय कार्यकाल अभी पूरा नहीं हुआ था लेकिन कल रात में इसको लेकर चुनाव कराए गए जिसमें मोहंता अध्यक्ष चुने गए हैं। मोहंता को विभाग में एक अनुशासित, निष्पक्ष और नीतिगत अधिकारी के रूप में जाना जाता है।

मोहंता वन विभाग के सचिव की भूमिका भी निभा चुके हैं। अगली आईएफएस मीट अब मोहंता की लीडरशिप में होगी। इसके पहले सात माह पूर्व अन्नागिरी की अध्यक्षता में 10 जनवरी से दो दिवसीय आईएफएस मीट का आयोजन किया गया था।

31 जुलाई को रिटायर होंगे असीम

दूसरी ओर, वन विभाग के प्रमुख (हॉफ) की जिम्मेदारी निभा रहे असीम श्रीवास्तव 31 जुलाई को रिटायर हो रहे हैं। उनके स्थान पर पदोन्नत किए जाने वाले अफसर का नाम तय हो चुका है।

24 जुलाई को हुई डीपीसी में नाम फाइनल होने के बाद अब सोमवार को इसके आदेश जारी होने की संभावना है। इस पद के लिए असीम श्रीवास्तव के बाद दूसरे सबसे सीनियर आईएफएस वीएन अंबाड़े का नाम तय माना जा रहा है।

Hot this week

भोपाल के कल 25 इलाकों में रहेगी बिजली कटौती

​भोपाल। होली की दो दिनों की छुट्टी के बाद...

तेज रफ्तार बाइक ने ली सुरक्षाकर्मी की जान, ड्यूटी से घर लौटते समय हुआ हादसा

​भोपाल। राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र में बुधवार...

भोपाल: होली के जश्न के बीच मातम, भांग पीने के बाद युवा प्रोफेसर की मौत

​भोपाल। राजधानी के ऐशबाग इलाके में होली की खुशियां...

Topics

भोपाल के कल 25 इलाकों में रहेगी बिजली कटौती

​भोपाल। होली की दो दिनों की छुट्टी के बाद...

भोपाल: होली के जश्न के बीच मातम, भांग पीने के बाद युवा प्रोफेसर की मौत

​भोपाल। राजधानी के ऐशबाग इलाके में होली की खुशियां...

पुलिस की लापरवाही, 5 महीने बाद दर्ज हुई 20 लाख की चोरी की FIR

​इंदौर। शहर के छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img