Thursday, July 9, 2026
24.5 C
Bhopal

भोपाल में शमशान घाट में युवक ने फांसी लगाई

भोपाल के बिलखिरिया इलाके में शुक्रवार देर रात युवक ने घर के पास में स्थित श्मशान में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। शेड के पाइप के सहारे उसने रस्सी से फंदा तैयार किया था। परिजनों ने उसे तलाश कर फंदे से उतारा और अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने चेक कर उसे मृत घोषित कर दिया। सुसाइड नोट नहीं मिलने से आत्महत्या के सही कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पीएम के बाद शनिवार दोपहर शव परिजनों के हवाले कर दिया है।

पुलिस के मुताबिक मुन्नालाल यादव (40) पुत्र दौलत लाल यादव निवासी दौलतपुरा कोकता सेंट्रिंग का काम करता था। शुक्रवार की शाम तक उसने अपने घर में ही मरम्मत का काम किया। रात को घर से बिन बताए निकला और श्मशाम चला गया। यहां उसने सुसाइड किया। परिजनों ने देर रात उसकी तलाश शुरू की, रिश्तेदार उसके तलाशते हुए श्मशान में पहुंच गए। यहां उसके शव को फंदे पर लटका देखा।

शराब पीने का था आदी

मुन्नालाल शराब पीने का आदी था और अकसर श्मशान में बैठकर शराब पीता था। नशे की हालत में पत्नी से विवाद भी करता था। कई बार उसे कुछ तांत्रिक क्रियाएं करता देखा गया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि परिजनों के डिटेल बयान और पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की जांच के बिंदु तय किए जाएंगे।

Hot this week

भोपाल: टाइगर मूवमेंट एरिया में पहाड़ और पेड़ों पर चला बुलडोजर, अवैध प्लाटिंग का आरोप

​भोपाल। राजधानी के टाइगर मूवमेंट एरिया (अकबरपुर) में पर्यावरण...

पारिवारिक विवाद में भाई ने ली भाई की जान

इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह मामूली कहासुनी...

मोबाइल में मग्न था युवक, ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

​भोपाल। ऐशबाग थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक...

Topics

भोपाल: देर रात पुलिस का ‘नाइट सर्च ऑपरेशन’, संदिग्धों से की गई पूछताछ

​भोपाल। शहर में अपराध पर लगाम लगाने और कानून-व्यवस्था...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img