Thursday, May 14, 2026
40.1 C
Bhopal

पूर्व उपसंचालक के ठिकानों पर EOW का छापा

आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) जबलपुर ने जनजातीय कार्य विभाग के पूर्व उपसंचालक डॉ. जनकलाल जाटव के खिलाफ चल रही आय से अधिक संपत्ति की जांच में बड़ा खुलासा किया है। 22 जुलाई से शुरू हुई कार्रवाई के दौरान ईओडब्ल्यू ने भोपाल, ग्वालियर और होशंगाबाद में आरोपी के ठिकानों पर छापेमारी की। अब तक सामने आई अघोषित संपत्ति का आंकड़ा 7 करोड़ 54 लाख 62 हजार 703 रुपए तक पहुंच गया है।

फ्लैट, लग्जरी फर्नीचर और शराब का कारोबार भी

जांच के दौरान पता चला कि जाटव के नाम पर और उनके परिजनों के नाम पर कई फ्लैट, भूखंड, बैंक निवेश और अन्य चल-अचल संपत्तियां हैं। 22 जुलाई से शुरू हुई इस जांच में अब तक जो संपत्ति उजागर हुई है, उसमें भोपाल के कई स्थानों पर फ्लैट्स, लग्जरी फर्नीचर और करोड़ों रुपए का निवेश सामने आया है। ग्वालियर के बस स्टैंड के पास होटल और रेस्टोरेंट वाली लोकेशन पर 4.46 करोड़ की संपत्ति के अलावा भोपाल के कोहेफिजा इलाके के डिस्टिलरी परिसर में फ्लैट नंबर 404 की तलाशी के दौरान 2.90 लाख रुपए की अघोषित संपत्ति और 37 बोतल विदेशी शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत करीब 51 हजार रुपए आंकी गई है।

शराब दुकान से जुड़ा मकान भी ईओडब्ल्यू की टीम को यह भी जानकारी मिली कि आरोपी के नाम पर 2400 वर्गफीट का एक भवन है, जिसमें सरकार द्वारा अधिकृत शराब दुकान संचालित हो रही है। इस भवन की अनुमानित कीमत 24 लाख रुपए बताई गई है। जांच की शुरुआत मंडला जिले से हुई थी, जहां डॉ. जाटव ने उपसंचालक रहते हुए लंबा कार्यकाल बिताया था। मंडला जिले में स्थित बस स्टैंड क्षेत्र, रेस्टोरेंट और होटल परिसर के पास स्थित रियल एस्टेट संपत्तियों की जांच की गई। यहां ग्राम बसगा नयागांव और टिकरिया इलाके में कई बेनामी संपत्तियां और प्लॉट्स मिले, जिनकी कीमत लाखों में आंकी जा रही है। EOW को मंडला में ही जाटव और उनके रिश्तेदारों के नाम पर बड़ी रकम के बैंक निवेश और चल-अचल संपत्तियों के दस्तावेज मिले हैं।

EOW दस्तावेजों की जांच में जुटी

अब तक की छानबीन में सामने आई संपत्तियों में भोपाल, ग्वालियर के अलावा होशंगाबाद में भी महत्वपूर्ण निवेश के सुराग मिले हैं। टीम विभिन्न रजिस्ट्रियों, बैंक खातों, निवेश दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक डेटा की जांच कर रही है। EOW अधिकारियों के मुताबिक, 22 जुलाई तक की कार्रवाई में 6.75 करोड़ की संपत्ति सामने आई थी, जो 28 जुलाई तक बढ़कर 7.54 करोड़ रुपए से अधिक हो गई है। फिलहाल जांच जारी है और संबंधित दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है। भोपाल की मलाजखंड थाना पुलिस ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 34 के तहत FIR दर्ज कर ली है।

Hot this week

आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने पर प्रेमी ने दी थी धमकी, प्रताड़ना से तंग आकर पति ने किया सुसाइड

शाजापुर। सुनेरा थाना पुलिस ने महेश प्रजापत आत्महत्या मामले...

KYC अपडेट करने के झांसे में महिला ने गंवाए सवा चार लाख

भोपाल। शहर के कोलार इलाके में साइबर ठगी का...

Topics

KYC अपडेट करने के झांसे में महिला ने गंवाए सवा चार लाख

भोपाल। शहर के कोलार इलाके में साइबर ठगी का...

पत्नी के वियोग में युवक ने लगाई फांसी, 5 साल पहले हुई थी शादी

​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर इलाके में एक 29...

भोपाल: रंजिश में युवक को ट्रेन के आगे फेंका? पड़ोसी पर हत्या का आरोप

​भोपाल। राजधानी के रचना नगर अंडरब्रिज के पास रेलवे...

केन-बेतवा परियोजना: जीतू पटवारी के गंभीर आरोप, राहुल गांधी करेंगे प्रभावितों से मुलाकात

​ ​भोपाल/छतरपुर: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केन-बेतवा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img