Monday, July 13, 2026
28.2 C
Bhopal

महिला का नहाते हुए वीडियो बनाकर रेप किया

देवास के औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत रहने वाले रोहित मालवीय नाम के युवक ने अपने कमरे के पास रहने वाली महिला का रोशनदान से नहाते हुए वीडियो और फोटो बना लिया। इन फोटो और वीडियो को दिखाकर उसने 11 नवंबर से 26 नवंबर 2022 तक महिला के साथ चार बार रेप किया।

शिकायत के बाद औद्योगिक थाने में केस दर्ज किया गया। गुरुवार को मामले में तृतीय सत्र न्यायाधीश राजेंद्र कुमार पाटीदार फैसला सुनाया।

दरअसल, कहीं और शिफ्ट होने के कारण पीड़िता कोर्ट में पेश नहीं हो पा रही थी। शासकीय अभिभाषक मनोज श्रीवास ने एसपी पुनीत गेहलोत से संपर्क कर यह स्थिति बताई। पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया को विशेष टीम बनाकर पीड़िता का नया पता तलाश करने और उसे कोर्ट में उपस्थित कराने के निर्देश दिए।

पुलिस टीम ने पीड़िता के महत्वपूर्ण बयान दर्ज किए। कोर्ट ने सभी साक्ष्यों और दस्तावेजों के आधार पर आरोपी रोहित मालवीय को दोषी पाया और उसे 10 वर्ष के कारावास तथा 9,000 रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई।

शासन की ओर से सफल अभियोजन पैरवी शासकीय अभिभाषक मनोज श्रीवास ने की। इस मामले में कोर्ट मुंशी लखन गेहलोत का भी विशेष सहयोग रहा।

Hot this week

कानाफूसी: क्या महज़ हेलमेट कमिश्नर बनकर रह जाएंगे नए साहब ?

राजधानी भोपाल में कमिश्नर प्रणाली लागू है। सड़कों पर...

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार ठेकेदार को कुचला, मौत

​इंदौर। खजराना थाना क्षेत्र में शनिवार शाम हुए एक...

Topics

कानाफूसी: क्या महज़ हेलमेट कमिश्नर बनकर रह जाएंगे नए साहब ?

राजधानी भोपाल में कमिश्नर प्रणाली लागू है। सड़कों पर...

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार ठेकेदार को कुचला, मौत

​इंदौर। खजराना थाना क्षेत्र में शनिवार शाम हुए एक...

11 साल से फरार ‘सांसी गैंग’ का शातिर चोर भोपाल रेल पुलिस के हत्थे चढ़ा

​भोपाल। ट्रेनों में यात्रियों का सामान काटने और नकदी-जेवर...

भोपाल: शादी का झांसा देकर 8 महीने तक रेप, आरोपी फरार

​भोपाल। राजधानी में शादी का झांसा देकर एक महिला...

रायसेन: पुरानी रंजिश में तलवार से हमला, तीन घायल; आरोपी फरार

​बेगमगंज (रायसेन)। तहसील के तुलसीपार गांव में शनिवार शाम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img