Saturday, August 15, 2026
22.1 C
Bhopal

गोमांस तस्करी मामला: मुख्य आरोपी असलम कुरैशी की जमानत अर्जी खारिज

भोपाल। राजधानी के चर्चित गोमांस तस्करी मामले में मुख्य आरोपी और स्लॉटर हाउस संचालक असलम कुरैशी उर्फ ‘चमड़ा’ को अदालत से बड़ा झटका लगा है। न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी जयदीप मौर्य ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की जमानत याचिका शुक्रवार को निरस्त कर दी।

क्या था मामला?
  • पकड़ा गया कंटेनर: 17 दिसंबर 2025 को जहांगीराबाद इलाके में हिंदू संगठनों ने एक कंटेनर रोका था, जिसमें 26 टन मांस मुंबई ले जाया जा रहा था।
  • फॉरेंसिक रिपोर्ट: मथुरा लैब से आई जांच रिपोर्ट में मांस के ‘गोमांस’ होने की पुष्टि हुई।
  • पुलिस कार्रवाई: रिपोर्ट आने के बाद 8 जनवरी को एफआईआर दर्ज की गई और असलम कुरैशी व उसके ड्राइवर शोएब को गिरफ्तार किया गया।
कोर्ट में क्या हुआ?

​सुनवाई के दौरान आरोपी के वकील ने उसे निर्दोष बताते हुए जमानत की गुहार लगाई थी। वहीं, सरकारी वकील ने दलील दी कि यह मामला बेहद संवेदनशील और गंभीर है, इसलिए आरोपी को राहत नहीं मिलनी चाहिए। कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आरोपी को जेल में ही रखने का फैसला सुनाया।

​गौरतलब है कि पुलिस की SIT इस मामले में पहले ही 500 पन्नों का चालान कोर्ट में पेश कर चुकी है। पुलिस का आरोप है कि स्लॉटर हाउस में अवैध रूप से गोवंश का वध कर मांस की तस्करी की जा रही थी।

Hot this week

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

जनजातीय विभाग की संचालक IAS नेहा मराव्या के खिलाफ अधिकारी-कर्मचारी सड़क पर, पेन डाउन हड़ताल

भोपाल:जनजातीय क्षेत्रीय विकास परियोजना (TADP) की संचालक और कई...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

Topics

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

ईवी बस से जनविश्वास शिविर पहुंचे संभागायुक्त और कलेक्टर

​भोपाल ​मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मुगालिया हाट में आयोजित...

10 लाख से अधिक के राशन गबन का मामला दर्ज

​भिंड: जिले के मिहोना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने...

फर्जी आईएएस बनकर डॉक्टर से 3 लाख ठगने वाला गिरफ्तार

​नरसिंहपुर:मैट्रिमोनियल साइट के जरिए खुद को आईएएस अधिकारी और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img