Thursday, August 13, 2026
22.1 C
Bhopal

भोपाल में दोस्त के साथ तैरने गया युवक डूबा

भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में डूबने से युवक की मौत हो गई। वह दोस्त के साथ तैरने गया था। मृतक के भाई का आरोप है कि दोस्त ने भाई को तैरने के लिए मजबूर किया। जब वह गहरे पानी में डूबने लगा तो साथ छोड़कर भाग गया। भाई की मौत के बाद से ही दोस्त लापता है।

घटना रविवार की शाम की है। सोमवार की दोपहर को पुलिस ने बॉडी का पीएम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक मनोज शमशेरिया (24) पुत्र बसंत शमशेरिया चालिस क्वार्टर पिपलानी का रहने वाला था। बड़े भाई समीर ने बताया कि मनोज नगर निगम में डेली वेतन भोगी था और सफाई का काम करता था।

उसकी दोस्ती मोहल्ले में रहने वाले रितिक शमशेरिया से थी। रितिक गांजा पीने का आदि था। लिहाजा परिवार के लोग मनोज को रितिक के साथ न रहने की हिदायत देते थे। इसी कारण से वह हमसे रंजिश रखता था। रविवार की सुबह रितिक मनोज का पूछते हुए घर तक आया। मां ने बताया कि बेटा नहीं है, दोपहर को रितिक दोबारा आया। तब मां ने बताया कि बेटा सुलभ शौचालय गया हुआ है।

शौचालय से ही साथ ले गया था मनोज को

इसके बाद रितिक मनोज की तलाश में शौचालय तक पहुंच गया। मनोज के बाहर आते ही उसे रितिक साथ में हथाईखेड़ा डेम ले गया। यहां दोनों मछली पकड़ने लगे। तब रितिक ने मनोज को गांजा पिलाया। समीर के मुताबिक इस समय वह भी तालाब के दूसरे कोने पर था और पूरी गतिविधि को देख रहा था।

तैरकर दूसरी तरफ जाना चाहता थे दोनों दोस्त

मनोज और रितिक तैरकर तालाब की दूसरी तरफ जाना चाहते थे। रास्ते में ही मनोज की सांसें उखड़ने लगीं, लिहाजा वे डूबने लगा। तब रितिक उसे डूबता देखकर अधिक तेजी से तैरने लगा। उसे बचाने का कोई प्रयास नहीं किया। एक किनारे पर आने के बाद वह भाग गया। भाई को डूबता देख समीर तालाब के उस हिस्से तक पहुंचे जहां भाई डूबा था, तब तक देर हो चुकी थी। भाई तालाब में डूब चुका था, बाद में पुलिस को सूचना दी। नगर निगम के गोताखोरों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला गया।

मृतक के भाई का रो रोकर बुरा हाल हो गया।

पांचवे नंबर का भाई था मनोज

मनोज के पिता बुजुर्ग हैं और फिलहाल घर में ही रहते हैं। घर खर्च को चलाने की जिम्मेदारी बड़े भाई समीर और मनोज की थी। मृतक मनोज की चार बहन और एक बड़ा भाई है। मनोज पांचवे नंबर का था और परिवार का बेहद लाडला था। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की सभी एंगल पर जांच की जा रही है।

Hot this week

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

Topics

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img