Tuesday, November 24, 2026
13.1 C
Bhopal

पति के तोड़े हाथ-पैर, फिर जंगल में जिंदा दफनाने की थी तैयारी

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जहां एक महिला ने अपने पति की हत्या की साजिश रची और अपने भाइयों के साथ मिलकर उस पर हमला किया। यह घटना इज्जतनगर थाना क्षेत्र की है।

जानिए, क्या है पूरा मामला?
पीड़ित व्यक्ति का नाम राजीव है। उसने बताया कि 21 जुलाई की रात उसकी पत्नी साधना और उसके पांच भाइयों ने घर में घुसकर उस पर हमला किया। हमलावरों में भगवान दास, प्रेमराज, हरीश, लक्ष्मण और अन्य लोग शामिल थे। उन्होंने राजीव पर लात-घूसे, डंडे और लोहे की सरियों से हमला किया। इस हमले में उसके एक हाथ और दोनों पैर टूट गए। उसके बाद, हमलावर उसे सीबगंज के जंगल में ले गए। वहां उसकी हत्या करने की योजना थी, जिसे वे दफनाने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन तभी वहां कोई अज्ञात व्यक्ति आ गया, जिससे हमलावर भाग गए और राजीव की जान बच गई।

राजीव का आरोप- साजिश में पत्नी साधना का हाथ

आरोप है कि उसकी पत्नी साधना पहले भी कई बार उसकी जान लेने की कोशिश कर चुकी है। एक बार उसने खाने में पिसा हुआ कांच डाल दिया था और दूसरी बार जहर मिला दिया था। लेकिन समय रहते वह बच गया। राजीव का बेटा यश भी कहता है कि उसकी मां ने अपने पति की हत्या की कई कोशिशें की हैं। उसने बताया कि रात में मामा और अन्य लोग आए और उनके पिता को बहुत पीटा।

पुलिस में रिपोर्ट

राजीव के पिता नेतराम ने अपने बेटे के साथ हुई इस घटना की शिकायत इज्जतनगर थाने में दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि उनकी बहू यानी राजीव की पत्नी और उसके भाइयों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज की जानी चाहिए। उनका कहना है कि आशंका है कि बहू अपने भाइयों के साथ मिलकर उनके बेटे की हत्या करवा सकती है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

पत्नी से गैंगरेप के दोषी पति और ममेरे भाई को 20-20 साल की सजा

अशोकनगर। जिला अदालत ने पत्नी के साथ गैंगरेप और...

खंडहरनुमा मकान में चल रहे जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा, गुंडा बदमाश समेत 12 जुआरी गिरफ्तार

भोपाल। स्टेशन बजरिया थाना पुलिस ने चांदबड़ इलाके में...

24 घंटे में कोतवाली पुलिस ने बरामद किया चोरी हुआ मंगलसूत्र

पूछताछ में नौकरानी ने कबूला जुर्म, फरियादी महिला ने...

Topics

पत्नी से गैंगरेप के दोषी पति और ममेरे भाई को 20-20 साल की सजा

अशोकनगर। जिला अदालत ने पत्नी के साथ गैंगरेप और...

24 घंटे में कोतवाली पुलिस ने बरामद किया चोरी हुआ मंगलसूत्र

पूछताछ में नौकरानी ने कबूला जुर्म, फरियादी महिला ने...

नियम तोड़ने वालों के घर पहुंच रही पुलिस, ‘ट्रैफिक साथी’ से कट रहे चालान

इंदौर. शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img