Monday, September 28, 2026
29.8 C
Bhopal

केनरा बैंक का मैनेजर 5 हजार की रिश्वत लेते धराया

खंडवा जिले के छनेरा स्थित केनरा बैंक के मैनेजर को लोकायुक्त पुलिस ने मंगलवार देर शाम 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी मैनेजर ने एक किसान से आचार्य विद्यासागर योजना के तहत 6 लाख रुपए के डेयरी लोन की स्वीकृति के लिए 75 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।

लोकायुक्त डीएसपी सुनील चालान ने बताया कि ग्राम रामपुरी रैय्यत निवासी विनोद लोवंशी ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, बैंक मैनेजर राधा रमनसिंह राजपूत ने लोन राशि को आवेदक के खाते में ट्रांसफर करने के एवज में 75 हजार रुपए की मांग की थी। आरोपी पहले ही 10 हजार रुपए रिश्वत ले चुका था।

चश्मा पहने आवेदक के साथ डीएसपी लोकायुक्त मामले की जानकारी देते हुए।

किसान की शिकायत पर लोकायुक्त एसपी राजेश सहाय के निर्देश में जांच की गई। शिकायत सही पाए जाने पर ट्रैप की कार्रवाई की गई और मैनेजर को 5 हजार रुपए की दूसरी किश्त लेते गिरफ्तार कर लिया गया। तीसरी किश्त लोन राशि खाते में आने के बाद ली जानी थी। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

Hot this week

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

भोपाल में न्यूनतम वेतन को लेकर अस्थायी और आउटसोर्स कर्मचारियों का प्रदर्शन

​भोपाल: न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर सोमवार सुबह 3...

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img