Sunday, July 5, 2026
33.5 C
Bhopal

भोपाल में महिला की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी ने भी ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

भोपाल | राजधानी के गौतम नगर इलाके में सोमवार शाम एक रूहकपाने वाली वारदात सामने आई। अपने ही तीन बच्चों की हत्या के मामले में जेल काट चुके एक शख्स ने अपनी ‘गुरु बहन’ पर चाकू से ताबड़तोड़ 13 वार कर उसकी जान ले ली। इस खौफनाक कदम को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद भी ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली।

13 वार और मौत का मंजर

​मृतका की पहचान 45 वर्षीय दुर्गा कुशवाहा (निवासी पूर्वी निशातपुरा) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी प्रीतम कुशवाहा सोमवार शाम करीब 5 बजे दुर्गा के घर पहुंचा था। उस वक्त घर में दुर्गा का पति और बेटा मौजूद नहीं थे।

  • क्रूरता की हद: आरोपी ने दुर्गा के सीने पर 9, पेट पर 3 और गर्दन पर 1 वार किया।
  • साजिश: आरोपी सफाई के बहाने दुर्गा को पास में ही बन रहे एक नए मकान के कमरे में ले गया और वहां हमला कर दिया।
विवाद की वजह: घर खाली करने का दबाव

​परिजनों के मुताबिक, प्रीतम सागर जिले के तेंदूखेड़ा का रहने वाला था। वह अपने तीन बच्चों की हत्या के जुर्म में सजा काट चुका था और पिछले साल ही जेल से छूटा था।

  • ​गांव वालों ने उसे वहां रहने नहीं दिया, तो वह भोपाल आकर दुर्गा के घर रहने लगा।
  • ​दुर्गा उसे अपना ‘गुरु भाई’ मानती थी, लेकिन पिछलें 6 महीनों से वह प्रीतम पर घर खाली करने का दबाव बना रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।

Hot this week

भोपाल: होटल में घुसकर बदमाशों का तांडव, तलवारों से युवक पर जानलेवा हमला

​भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र के बंगरसिया-भोजपुर रोड स्थित 'जैन...

भोपाल: 18 दिन जिंदगी से जंग हार गईं शैतान बाई, सड़क हादसे में गई जान

​बैरसिया। बैरसिया थाना क्षेत्र में करीब 18 दिन पहले...

लकी ड्रॉ में इनाम का लालच देकर महिला से 1.85 लाख की ठगी, गिरफ्तारी का डर दिखाकर लूटा

​ग्वालियर। थाटीपुर क्षेत्र में रहने वाली एक गृहिणी को...

सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर करता रहा दुष्कर्म

​इंदौर। तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में एक शर्मनाक घटना...

Topics

भोपाल: होटल में घुसकर बदमाशों का तांडव, तलवारों से युवक पर जानलेवा हमला

​भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र के बंगरसिया-भोजपुर रोड स्थित 'जैन...

भोपाल: 18 दिन जिंदगी से जंग हार गईं शैतान बाई, सड़क हादसे में गई जान

​बैरसिया। बैरसिया थाना क्षेत्र में करीब 18 दिन पहले...

लकी ड्रॉ में इनाम का लालच देकर महिला से 1.85 लाख की ठगी, गिरफ्तारी का डर दिखाकर लूटा

​ग्वालियर। थाटीपुर क्षेत्र में रहने वाली एक गृहिणी को...

भोपाल में अब ई-रिक्शा के लिए तय होंगे रूट, जल्द सुधरेगी ट्रैफिक व्यवस्था

​भोपाल। शहर में अनियंत्रित दौड़ रहे ई-रिक्शाओं पर लगाम...

एटीएम में कैश डालने वाली कंपनी के दो कर्मचारियों ने किया 40 लाख का गबन

​इंदौर। एटीएम मशीनों में नकदी जमा करने वाली कंपनी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img