Sunday, March 1, 2026
30.6 C
Bhopal

मप्र समाचार: बिजली का दाम बढ़ाने लगी याचिका को आयोग ने किया मंजूर

मप्र में वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए बिजली के दाम बढ़ाने के लिए एक बार फिर याचिका को मप्र विद्युत नियामक आयोग ने मंजूर कर लिया है। विगत 9 फरवरी को इस मामले में मप्र विद्युत नियामक आयोग ने याचिका से संबंधित प्रारंभिक जनसुवाई की थी। प्रारंभिक जनसुनवाई के पश्चात ही याचिका पर आमजन से आपत्ति मांगी जाएगी। याचिका में 3915 करोड़ रुपये का अंतर बताते हुए 8.71 फीसद औसत दाम बढ़ाने का प्रस्ताव दिया गया है।

ज्ञात हो कि 2022-23 के लिए इससे पहले दिसंबर माह में याचिका लगाई गई है। जिस पर 8 फरवरी को आयोग ने जनसुनवाई आयोजित की थी लेकिन इससे पहले ही मप्र पावर मैनेजमेंट कंपनी ने जनवरी 2022 के अाखिरी में याचिका को वापस ले लिया था।याचिका में विद्युत अधिनियम 2021 के ड्राफ्ट के आधीन तैयार किया गया था जबकि याचिका दाखिल करने तक अधिनियम लागू किया जा चुका था। इसका उल्लेख याचिका में नहीं हुआ था। इस आधार पर इसे कानूनी चुनौती मिल सकती थी ऐसे में पावर मैनेजमेंट कंपनी ने याचिका वापस लेकर दोबारा इसे पेश किया है।

बिजली कंपनी ने 2022-23 के लिए 48 हजार 874 करोड़ रुपये की जरूरत बताई है। इसमें आय में करीब 3915 करोड़ रुपये की कमी बनी हुई है जिसकी भरपाई के लिए कंपनी ने बिजली की दर को बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है। वित्तीय वर्ष 2019-20 के राजस्व लक्ष्य में कंपनी को करीब दो हजार करोड़ रुपये की कम आय हुई थी। जिसे कंपनी इस साल उपभोक्ताओं से वसूलने की तैयारी में है। यदि इस राशि को अलग कर दिया जाए तो कंपनी का आय में अंतर 1900 करोड़ के आसपास पहुंच जाएंगा। जिससे आम उपभोक्ताओं पर बिजली के दाम का बोझ भी हल्का हो सकता है।

Hot this week

ईरान के सुप्रीम लीडर के निधन पर भोपाल में शोक: शिया समुदाय ने दी श्रद्धांजलि

​भोपाल। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की...

अरेरा हिल्स में पुलिस का कड़ा एक्शन: दो दिन में 16 उपद्रवी जेल भेजे

​भोपाल | राजधानी में बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने...

विदिशा में शराबी पति ने पत्नी को छत से नीचे फेंका, फिर सीने पर मारी ईंट

​विदिशा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के हसुआ रोड स्थित...

चिनार ड्रीम सिटी लिफ्ट हादसा:बटन दबाने का मौका भी नहीं मिला और सीधे नीचे आ गिरे

​भोपाल। राजधानी की पॉश कॉलोनी 'चिनार ड्रीम सिटी' में...

Topics

ईरान के सुप्रीम लीडर के निधन पर भोपाल में शोक: शिया समुदाय ने दी श्रद्धांजलि

​भोपाल। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की...

अरेरा हिल्स में पुलिस का कड़ा एक्शन: दो दिन में 16 उपद्रवी जेल भेजे

​भोपाल | राजधानी में बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने...

विदिशा में शराबी पति ने पत्नी को छत से नीचे फेंका, फिर सीने पर मारी ईंट

​विदिशा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के हसुआ रोड स्थित...

नौकरी जाने से अवसाद में था AIIMS का पूर्व कर्मचारी, पत्नी की साड़ी से लगाई फांसी

​भोपाल। राजधानी के हनुमानगंज इलाके में एक हृदयविदारक घटना...

भोपाल में कल 25 इलाकों में गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 25 प्रमुख इलाकों में रविवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img