Thursday, May 21, 2026
32.1 C
Bhopal

कार सवारों ने 5 वाहनों को मारी टक्कर

इंदौर के भंवरकुआं इलाके में रविवार देर रात नशे में धुत्त कार सवार युवकों ने 4 अन्य कारों सहित 5 वाहनों को टक्कर मार दी। जिससे इन वाहनों को काफी नुकसान हुआ है। टक्कर के बाद कार सवार युवक मौके से फरार हो गए। देर रात पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवकों की तलाश शुरू कर दी।

घटना राजीव गांधी चौराहे से नवलखा के बीच सीएस कोचिंग के सामने की है। पुलिस ने बताया कि युवक तेज रफ्तार से कार दौड़ा रहे थे। नियंत्रण खोने के कारण कार पहले डिवाइडर से टकराई और फिर फुटपाथ पर आ गई। पार्किंग के पास खड़ी 4 कार और एक बाइक चपेट में आ गईं। आवाज सुनकर आसपास के हॉस्टल में रहने वाले युवक और गार्ड बाहर आ गए पर तब तक आरोपी युवक कार से उतरकर भाग चुके थे।

कार में बैठे युवक के सिर में चोट आई

लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। गार्ड ने पुलिस को बताया कि कार सवार नशे में थे। एअर बैग खुलने से उन्हें ज्यादा चोट नहीं आई है। बस ड्राइवर सीट के पास बैठे युवक के सिर में चोट आई है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर आ गया है। अब पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Hot this week

सीधी: युवा मोर्चा की दारू पार्टी में चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल

कांग्रेस ने साधा निशाना; भाजपा ने मामला दबाने का...

बेलमोर्ट पार्क के बिल्डर ऑफिस में भीषण आग, महत्वपूर्ण दस्तावेज और सामान जलकर खाक

इंदौर। लसूडिया क्षेत्र स्थित बेलमोर्ट पार्क के मेंटेनेंस और...

सांप के काटने से बिजली विभाग के ड्राइवर की मौत, 8 दिन चला इलाज

​भोपाल। राजधानी के कजलीखेड़ा इलाके में सांप के काटने...

भोपाल में पंजाब मेल से उतरीं 5 महिलाएं समेत 7 गांजा तस्कर गिरफ्तार, 36 किलो माल जब्त

भोपाल। राजधानी की क्राइम ब्रांच पुलिस ने ट्रेन के...

Topics

सीधी: युवा मोर्चा की दारू पार्टी में चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल

कांग्रेस ने साधा निशाना; भाजपा ने मामला दबाने का...

बेलमोर्ट पार्क के बिल्डर ऑफिस में भीषण आग, महत्वपूर्ण दस्तावेज और सामान जलकर खाक

इंदौर। लसूडिया क्षेत्र स्थित बेलमोर्ट पार्क के मेंटेनेंस और...

सांप के काटने से बिजली विभाग के ड्राइवर की मौत, 8 दिन चला इलाज

​भोपाल। राजधानी के कजलीखेड़ा इलाके में सांप के काटने...

सरकारी नौकरी के नाम पर 5 युवाओं से ₹7.75 लाख की ठगी, आरोपी फरार

ग्वालियर। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगार युवाओं...

पत्नी ने पति को पीट-पीटकर मार डाला

छतरपुर।शहर के कोतवाली थाना अंतर्गत महोबा रोड इलाके में...

भोपाल: शादी के नाम पर ढाई लाख की ठगी, मंदिर में फेरे लेने के 10 दिन बाद दुल्हन फरार

​नजीराबाद (भोपाल)। राजधानी के नजीराबाद थाना क्षेत्र में शादी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img