Tuesday, July 14, 2026
28.4 C
Bhopal

70 रुपए और मोबाइल के लिए किया था मर्डर

इंदौर के चंदन नगर इलाके में रक्षाबंधन की रात नमकीन फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर अर्जुन यादव की बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड को सुलझाने के लिए तीन थानों के जवानों को लगाया गया था। दिन-रात मेहनत कर करीब 700 से ज्यादा कैमरों के फुटेज देखने के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ लिया है। आरोपियों ने मजदूर से 70 रुपए और मोबाइल लूट लिया था और हत्या कर मौके से फरार हो गए थे।

डीसीपी ऋषिकेश मीना की टीम ने नावदा पंथ में हुए अर्जुन यादव हत्याकांड का खुलासा किया है। इसमें आवेश उर्फ चिल्लर, समीर उर्फ गुड्डा और सागर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी मौज-मस्ती और राजस्थान घूमने के लिए आए थे। रात में तीनों यहां शराब पी रहे थे। अर्जुन को अकेला देखकर उसका मोबाइल छीना और जेब से रुपए निकालने को लेकर मारपीट की। इसी दौरान अर्जुन पर धारदार हथियार से हमला किया। बदमाशों को लगा कि अर्जुन घायल हो गया है और उन पर अपराध दर्ज हो जाएगा। इसी डर से उन्होंने करीब 18 वार धारदार हथियार से किए, जिससे अर्जुन की मौत हो गई।

अर्जुन की जेब से आरोपी 70 रुपए निकालकर ले गए। इस दौरान एक आरोपी की चप्पल वहीं छूट गई थी। आरोपियों ने एक दुकान से पानी की बोतल भी ली थी। पुलिस ने उनकी पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले। सदर बाजार इलाके में रहने वाले आरोपियों की तस्वीर मिलने पर पुलिस ने उन्हें पकड़ा और पूछताछ की। पूछताछ में आवेश ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या करना कबूला।

Hot this week

‘नशे से दूरी’ का ढिंढोरा और राजधानी में चिराग तले अंधेरा…

राजधानी भोपाल में इन दिनों गजब का कमिश्नर सिस्टम...

ईंट-भट्टे पर बुजुर्ग चौकीदार की निर्मम हत्या, सिर पर प्रहार कर उतारा मौत के घाट

​ग्वालियर। झांसी रोड थाना क्षेत्र के नीडम पुल के...

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का नाम बदलने पर विवाद: आरिफ मसूद ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

​भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का नाम बदलकर 'वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय'...

Topics

‘नशे से दूरी’ का ढिंढोरा और राजधानी में चिराग तले अंधेरा…

राजधानी भोपाल में इन दिनों गजब का कमिश्नर सिस्टम...

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का नाम बदलने पर विवाद: आरिफ मसूद ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

​भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का नाम बदलकर 'वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय'...

भोपाल: अंधविश्वास का झांसा देकर महिलाओं को ठगने वाला गिरोह गिरफ्तार, जेवर बरामद

​भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र में अंधविश्वास और जादू-टोने का...

इंस्टाग्राम विवाद में चाकूबाजी, स्कूल छात्रों के बीच मारपीट

​इंदौर। खजराना थाना क्षेत्र के बंगाली चौराहे पर रविवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img