Thursday, May 21, 2026
39.1 C
Bhopal

भोपाल कलेक्टर से महिला ने लगाई गुहार:कांग्रेसी भी पीड़ित परिवार के साथ पहुंचे

‘कुछ दिन बाद बेटी की शादी है। इसलिए मैं और परिजन इंदौर में खरीदारी करने गए थे। इसी दौरान देवर और सास ने घर की सीढ़ियां तोड़ दी। जिससे बच्चे 2 दिन से घर में ही फंस गए हैं। साहब आप कार्रवाई करें।’

यह गुहार सपना धोलपुरे निवासी सुदामा नगर कोटरा सुल्तानाबाद ने मंगलवार को कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह से लगाई। सपना रोते हुए कलेक्टर के पास पहुंची और शिकायत की। सपना ने बताया कि सास लीलाबाई के स्वामित्व का मकान सुदामा नगर में ही है।

जिसमें ग्राउंड फ्लोर पर देवर जितेंद्र सास के साथ, मेरा परिवार फर्स्ट फ्लोर और एक अन्य देवर वीरेंद्र सेकेंड फ्लोर पर निवास करते हैं। मैं और परिजन बेटी की शादी की खरीदारी करने के लिए इंदौर गए थे। इसी दौरान देवर जितेंद्र और सास ने सीढ़ियों को तुड़वा दिया। इससे मेरे और देवर वीरेंद्र के बच्चे घर में ही फंस गए हैं। इस मामले में पुलिस से भी मदद मांगी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

सरकारी पट्टे के मकान को तोड़कर अवैध निर्माण की शिकायत

इधर, कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला भोपाल के बड़वई में रहने वाले एक परिवार को लेकर जनसुनवाई में पहुंचे। कहा कि मांगीलाल भारती अपने परिवार के 12 सदस्यों के साथ मजदूरी कर जीवन-यापन करते हैं। एसडीएम बैरागढ़ ने भरी बरसात में उनके पट्टे के घर को अतिक्रमण बताकर उसको तोड़कर उनका सारा सामान रास्ते पर फेंक दिया। इसके बाद पास में ही स्थित प्राइवेट स्कूल संचालिका को वह जगह अपना प्राइवेट निर्माण के लिए सौंप दी। प्राइवेट स्कूल संचालिका ने रातोंरात उस पर पिलर खड़े कर दीवार बना ली। इस मामले में दो महीने पहले शिकायत की गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसलिए जनसुनवाई में पीड़ित परिवार के साथ पहुंचे।

पीड़ित परिवार के साथ कलेक्टोरेट पहुंचे कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला।

कांग्रेस नेता शुक्ला ने जिला पंचायत सीईओ इला तिवारी को दंडवत प्रणाम करके कहा कि क्या गरीब व्यक्ति की कोई सुनवाई नहीं होगी? यदि ऐसा नहीं होता है तो उग्र प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर संदीप सरवैया, विजेंद्र शुक्ला, अमित खत्री, मोहन सुड़ेले, अनीस शर्मा आदि मौजूद थे।

Hot this week

भोपाल: होटल में जबरन तलाशी लेने के आरोप में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज

​भोपाल। राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित मारवाड़ी रोड...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, छात्र पर मामला दर्ज

​इंदौर। खजराना थाना क्षेत्र में एक युवती से शादी...

5 हजार की रिश्वत लेते बेगमगंज रेंजर अरविंद अहिरवार रंगे हाथ गिरफ्तार

​बेगमगंज। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) की टीम ने बुधवार...

Topics

भोपाल: होटल में जबरन तलाशी लेने के आरोप में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज

​भोपाल। राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित मारवाड़ी रोड...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, छात्र पर मामला दर्ज

​इंदौर। खजराना थाना क्षेत्र में एक युवती से शादी...

5 हजार की रिश्वत लेते बेगमगंज रेंजर अरविंद अहिरवार रंगे हाथ गिरफ्तार

​बेगमगंज। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) की टीम ने बुधवार...

सीधी: युवा मोर्चा की दारू पार्टी में चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल

कांग्रेस ने साधा निशाना; भाजपा ने मामला दबाने का...

बेलमोर्ट पार्क के बिल्डर ऑफिस में भीषण आग, महत्वपूर्ण दस्तावेज और सामान जलकर खाक

इंदौर। लसूडिया क्षेत्र स्थित बेलमोर्ट पार्क के मेंटेनेंस और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img