Sunday, June 28, 2026
33.4 C
Bhopal

इंदौर में नीट छात्रा ने फांसी लगाई

इंदौर के संयोगितागंज इलाके में किराए से रहने वाली एक छात्रा ने सुसाइड कर लिया। बताया जाता है कि घटना से पहले बड़ी बहन ने उसे डांट दिया था। इसके बाद छात्रा ने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। उसके पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है।

संयोगितागंज पुलिस के मुताबिक निष्ठा (17) पुत्री वीरेंद्र ठाकुर, निवासी अहिल्यापुरी, ने घर पर फांसी लगाकर जान दे दी। बड़ी बहन वाणी जब कमरे पर पहुंची तो दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद मकान मालिक की मदद से दरवाजा तोड़ा। निष्ठा फंदे पर मिली। उसके पास कमरे में एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने सुसाइड करने की बात कही है।

समय पर न आने पर डांटती थी बहन

निष्ठा की मौत के मामले में पुलिस ने जो सुसाइड नोट जब्त किया है, उसमें छात्रा ने लिखा है कि उसकी बड़ी बहन वीणा उसे समय पर घर न आने पर डांटती थी। घर के काम को लेकर भी वह डांटती थी, जबकि खुद देर से घर आती थी। निष्ठा ने लिखा कि इन बातों से उसे बहुत बुरा लगता था और इसी वजह से उसने अपनी मर्जी से जान दे दी।

इंदौर में पढ़ाई कर रही थीं बहनें

निष्ठा इंदौर में नीट की तैयारी कर रही थी, जबकि उसकी बड़ी बहन वाणी लॉ की पढ़ाई कर रही है। दोनों के पिता आगर मालवा के सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल हैं। परिवार के बाकी सदस्य वहीं रहते हैं। शनिवार को सूचना मिलने पर परिवार इंदौर पहुंचा। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

भोपाल: उफनते नाले में फंसे बुजुर्ग को पुलिस ने दी नई जिंदगी, CPR देकर बचाई जान

​भोपाल। हनुमानगंज थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात...

महिला को ‘डायन’ बताकर दी अमानवीय प्रताड़ना, जबरन मांस खिलाने की कोशिश

​आलीराजपुर। जिले के सुमनियावाट गांव में एक महिला के...

भोपाल: जमीन विवाद में स्कूल वैन पर हमला, बच्चों के सामने चालक को तलवार से काटा

​भोपाल। शहर के कोलार इलाके में शनिवार को दिनदहाड़े...

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

Topics

भोपाल: उफनते नाले में फंसे बुजुर्ग को पुलिस ने दी नई जिंदगी, CPR देकर बचाई जान

​भोपाल। हनुमानगंज थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात...

महिला को ‘डायन’ बताकर दी अमानवीय प्रताड़ना, जबरन मांस खिलाने की कोशिश

​आलीराजपुर। जिले के सुमनियावाट गांव में एक महिला के...

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img