Friday, April 10, 2026
33.1 C
Bhopal

तांत्रिक क्रिया के बाद छात्रा की मौत का आरोप:पेट पर गर्म छड़ से जलाने के निशान मिले

ग्वालियर में आरोप है कि तांत्रिक क्रिया के दौरान 14 साल की छात्रा की मौत हो गई। परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव ले जा रहे थे, तभी पुलिस पहुंची और बच्ची का शव कब्जे में लिया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। उसके पेट पर गर्म छड़ से जलाने और अन्य चोटों के निशान हैं। पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार है।

घटना खल्लासीपुरा इलाके में सोमवार की है। 8वीं में पढ़ने वाली रौनक पाल बीमार थी। रौनक की मौत के बाद एक अज्ञात ने पुलिस को फोन कर बताया कि बच्ची के माता-पिता ने रिश्तेदार की सलाह पर एक तांत्रिक को बुलाया था। तांत्रिक ने बच्ची पर भूत-प्रेत का साया बताया। उसके पेट पर गर्म छड़ लगाई गई। उसे डंडे और झाड़ू से पीटा। लगातार प्रताड़ना के कारण उसकी मौत हो गई।

पिता बोले – बीमारी से हुई मौत रौनक के पिता सुनील पाल ने पुलिस को बताया कि पिछले 15 दिनों से बेटी को बुखार था। उसे डॉक्टर को भी दिखा चुके थे, लेकिन आराम नहीं मिला। सोमवार को घर पर ही उसने दम तोड़ दिया। उन्होंने तांत्रिक क्रिया के बारे में कुछ नहीं बताया।

पुलिस कर रही मामले की जांच इंदरगंज थाना प्रभारी दीप्ति सिंह तोमर ने बताया कि खल्लासीपुरा निवासी 14 वर्षीय बालिका की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी

Hot this week

निशातपुरा पुलिस की कार्रवाई: गांजे के साथ 63 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे...

अरेरा हिल्स पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1 किलो 300 ग्राम गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की अरेरा हिल्स पुलिस ने नशीले पदार्थों...

सुरक्षा की मांग: सांसद आलोक शर्मा ने पुलिस कमिश्नर से की मुलाकात

​भोपाल। शहर के वर्तमान हालातों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की...

पत्नी की पढ़ाई पूरी कराई नोकरी लगते ही पत्नी ने पति की काट दी उंगलियां

ग्वालियर। ग्वालियर के चीनोर निवासी संजीव सिंह उर्फ सोनू...

Topics

विवाहित महिला को शादी का झांसा देकर रेप

​ग्वालियर। सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती और फिर शादी...

भोपाल के 45 इलाकों में कल गुल रहेगी बिजली

भोपाल। राजधानी के करीब 45 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img