Sunday, August 16, 2026
24.1 C
Bhopal

कांग्रेस नेता ने राहुल गांधी को खून से खत लिखा

मध्यप्रदेश में 16 अगस्त को नियुक्त किए गए 71 संगठनात्मक जिलों के अध्यक्षों की घोषणा के बाद प्रदेशभर से विरोध के स्वर उठ रहे हैं। भोपाल कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष प्रदीप सक्सेना ‘मोनू’ ने मंगलवार को भोपाल के बिट्टन मार्केट चौराहे पर राजीव गांधी की प्रतिमा के सामने खून से पत्र लिखकर राहुल गांधी से न्याय की मांग की। साथ ही उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए।

प्रदर्शन के दौरान मोनू सक्सेना ने कहा कि भोपाल के नए जिला अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना को लेन-देन के जरिए पद दिया गया है। उनका यह भी आरोप है कि प्रवीण सक्सेना के भाजपा नेताओं से भी संबंध हैं। मोनू सक्सेना ने ऐलान किया कि वे दिल्ली जाकर राहुल गांधी के सामने आत्मदाह की कोशिश करेंगे।

उन्होंने कहा कि वे लंबे समय से कांग्रेस संगठन के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन उनकी आवाज को दबाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ नेता राहुल गांधी को अंधेरे में रखकर व्यापमं घोटाले के आरोपियों को संगठन में पद दे रहे हैं।

इस विरोध प्रदर्शन के दौरान मोनू सक्सेना के समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की और आंदोलन को आगे भी जारी रखने की चेतावनी दी।

डेढ़ करोड़ की डिफेंडर कार गिफ्ट करने का भी आरोप

भोपाल कांग्रेस के शहर अध्यक्ष के रूप में प्रवीण सक्सेना की नियुक्ति के बाद, मोनू सक्सेना पहले भी सार्वजनिक रूप से विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया था कि यह पद पाने के लिए डेढ़ करोड़ रुपए की कीमत वाली डिफेंडर कार गिफ्ट की गई थी। मोनू का दावा है कि वे जल्द ही इस मामले में सबूतों के साथ खुलासा करेंगे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img