Monday, June 22, 2026
30.9 C
Bhopal

भोपाल में हुजूर एसडीएम ऑफिस की पूरी फॉल सीलिंग नीचे आ गई

भोपाल के कोहेफिजा स्थित पुराना सचिवालय की बिल्डिंग की छत का प्लास्टर गिर गया। इसमें हुजूर एसडीएम विनोद सोनकिया का ऑफिस है। घटना रात में हुई। यदि दिन में होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद एसडीएम सोनकिया अब कोर्ट में ही बैठने लगे हैं।

घटना बुधवार-गुरुवार देर रात की है। शुक्रवार को एसडीएम ने पीडब्ल्यूडी से मरम्मत कराने को कहा। गुरुवार को वे हथाईखेड़ा में बिल्डिंग तोड़ने के दौरान मौजूद थे। इसलिए ऑफिस में नहीं आ सके थे। शुक्रवार को उन्होंने अपनी बैठक व्यवस्था कोर्ट में ही कर ली। एसडीएम सोनकिया ने बताया कि कोर्ट रूम में बैठकर काम निपटा रहे हैं। पीडब्ल्यूडी से बिल्डिंग के सुधार की बात कही है।

एसडीएम ऑफिस की देखें 3 तस्वीरें…

दीवार का प्लास्टर फॉल सीलिंग पर गिरा एसडीएम के चेंबर में यह घटना हुई। करीब 15 फीट ऊंची दीवार में आधे हिस्से में फॉल सीलिंग लगी थी। ऊपर से दीवार का बड़ा सा प्लास्टर गिरा। इस वजह से पूरी फॉल सीलिंग नीचे आ गई। जिससे रूम में रखा सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद एसडीएम के चेंबर को खाली कर दिया गया।

कई दशक पुरानी है बिल्डिंग पुराना सचिवालय बिल्डिंग कई दशक पुरानी है। इसमें ही कमिश्नर, कलेक्टर, आईजी ग्रामीण समेत कई ऑफिस संचालित होते हैं। एसडीएम ऑफिस वाला हिस्सा काफी जर्जर हो गया है। जगह-जगह से पानी टपक रहा है तो सीढ़ियों पर फिसलन भी बनी रहती है। ऐसे में कभी भी किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता है।

Hot this week

भोपाल: चाकूबाजी कर दहशत फैलाने वाला आरोपी 36 घंटे में गिरफ्तार, दूसरा फरार

​भोपाल। मंगलवारा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े जानलेवा हमला कर...

भोपाल: गलती से मां की शुगर की दवा खाने से युवती की मौत, परिजनों में मातम

​भोपाल। राजधानी के बैरागढ़ इलाके में एक बेहद दुखद...

मंगेतर की करतूत, रिश्ता तोड़ा तो दी बदनाम करने और जान से मारने की धमकी

​इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने...

Topics

भोपाल: चाकूबाजी कर दहशत फैलाने वाला आरोपी 36 घंटे में गिरफ्तार, दूसरा फरार

​भोपाल। मंगलवारा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े जानलेवा हमला कर...

मंगेतर की करतूत, रिश्ता तोड़ा तो दी बदनाम करने और जान से मारने की धमकी

​इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img