Saturday, August 15, 2026
23.1 C
Bhopal

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार के अमर्यादित बयान पर कड़ी आलोचना

– राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ताकत समझना है तो नेहरू, इंदिरा से पूछो
– कुत्ते को ज्ञापन देकर बाबा साहब के संविधान का अपमान किया है
– श्री रामेश्वर शर्मा
भोपाल, 22 अगस्त 2025। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व हुज़ूर विधानसभा से विधायक श्री रामेश्वर शर्मा ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार के हालिया बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने नेता प्रतिपक्ष जैसे गरिमामय संवैधानिक पद की मर्यादा को भूलते हुए, जिस प्रकार की भाषा और सोच का परिचय दिया है, वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता व विधायक श्री रामेश्वर शर्मा ने कहा कि “नेता प्रतिपक्ष का पद जनता द्वारा सौंपा गया एक गंभीर और जिम्मेदार दायित्व होता है, लेकिन उमंग सिंगार ने इसे मजाक बनाकर रख दिया है। उनका बयान दर्शाता है कि वे न केवल लोकतांत्रिक मूल्यों की अवहेलना कर रहे हैं, बल्कि भाषा की गरिमा भी भूल चुके हैं।“

भाजपा के वरिष्ठ नेता व विधायक श्री रामेश्वर शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संविधान को सर्वोपरि मानते हुए राष्ट्रसेवा के कार्य में निरंतर संलग्न है। डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा रचित संविधान ही संघ की प्रेरणा है। यह अत्यंत महत्वपूर्ण है कि पंडित जवाहरलाल नेहरू और लाल बहादुर शास्त्री जैसे पूर्व प्रधानमंत्री राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के देशभक्ति और अनुशासन से प्रभावित होकर उसे गणतंत्र दिवस की परेड में आमंत्रित कर चुके हैं।

भाजपा के वरिष्ठ नेता व विधायक श्री रामेश्वर शर्मा ने कहा कि उमंग सिंगार द्वारा छिंदवाड़ा के कलेक्टर जैसे सम्मानजनक पद पर बैठे अधिकारी को “चड्डी” जैसे आपत्तिजनक और अमर्यादित शब्दों से संबोधित किए जाने को उनके मानसिक दिवालियापन और राजनीतिक हताशा का प्रमाण बताया।

भाषा की मर्यादा तोड़ कर सुर्खियों में रहना चाहती है कांग्रेस

भाजपा के वरिष्ठ नेता व विधायक श्री रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता का विश्वास खो चुकी है। अब वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी पर अनर्गल प्रहार करके अपनी राजनीति को ज़िंदा रखने की असफल कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके नेता जितनी अधिक ज़हरीली भाषा का प्रयोग करेंगे, जनता उतनी ही दूर होती जाएगी। जनता अब उनकी नौटंकी और हास्यास्पद हरकतों से भ्रमित नहीं होने वाली है। मध्यप्रदेश की जागरूक जनता सब देख रही है और आने वाले समय में कांग्रेस को उसके घमंड और राजनीतिक दीवालियापन का उचित जवाब देगी। श्री शर्मा ने दो टूक कहा कि भाजपा राष्ट्रवादी विचारधारा, विकास और जनसेवा की राजनीति करती है। विपक्ष को यदि कोई मुद्दा नहीं मिल रहा है तो उन्हें आत्ममंथन करना चाहिए, न कि ज़हर उगलकर वातावरण को दूषित करना।

Hot this week

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

जनजातीय विभाग की संचालक IAS नेहा मराव्या के खिलाफ अधिकारी-कर्मचारी सड़क पर, पेन डाउन हड़ताल

भोपाल:जनजातीय क्षेत्रीय विकास परियोजना (TADP) की संचालक और कई...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

Topics

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

ईवी बस से जनविश्वास शिविर पहुंचे संभागायुक्त और कलेक्टर

​भोपाल ​मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मुगालिया हाट में आयोजित...

10 लाख से अधिक के राशन गबन का मामला दर्ज

​भिंड: जिले के मिहोना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने...

फर्जी आईएएस बनकर डॉक्टर से 3 लाख ठगने वाला गिरफ्तार

​नरसिंहपुर:मैट्रिमोनियल साइट के जरिए खुद को आईएएस अधिकारी और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img