Saturday, August 15, 2026
23.1 C
Bhopal

टीआई बोले-आत्महत्या न कर लूं, इसलिए रिटायरमेंट ले रहा हूं

मुरैना पुलिस लाइन में पदस्थ टीआई रामबाबू ने एसपी समीर सौरभ पर गंभीर आरोप लगाते हुए स्वैच्छिक सेवा निवृत्ति (वीआरएस) का आवेदन दिया है।

टीआई रामबाबू ने कहा है कि नौकरी में लोड बहुत ज्यादा है, सह नहीं पा रहा हूं। आत्महत्या न कर लूं, इसलिए वीआरएस लेना ठीक समझा। टीआई ने कहा कि पुलिस विभाग में जो दबाव है, वैसा दबाव मैंने अपनी 37 साल की नौकरी में कभी नहीं देखा।

टीआई ने कहा- विभाग में काम करते है तो दबाव होता है। मेरा सोचना है कि इंसान पर दबाव होता है तो उस दबाव के कारण लोग आत्महत्या कर लेते हैं। मैं उनमें से नहीं हूं कि आत्महत्या करूं। अगर मेरे साथ कुछ हुआ है तो मैं विभागीय तौर पर उसका जवाब दूंगा। पीछे से कोई सवाल नहीं छोड़ूंगा। जरूरत पड़ेगी तो और ऊपर जाऊंगा।

एसपी साहब काम का श्रेय नहीं देते टीआई रामबाबू यादव ने कहा कि उन्होंने जिले में कई बड़े आपराधिक मामले उजागर करने का काम किया। उन्होंने रिठौरा थाने में लुटेरों का शॉर्ट एनकाउंटर और जौरा थाने में 50 लाख की डकैती जैसे बड़े मामले गिनाए और कहा कि इन केस को सॉल्व करने में उनकी बड़ी भूमिका रही है। लेकिन एसपी साहब इसका श्रेय दूसरी टीम को दे रहे हैं। टीआई ने कहा- एसपी साहब इसे पूरी टीम का काम बता रहे हैं, यह गलत है। इसलिए अच्छा काम करने से कोई मतलब नहीं है।

टीआदई ने कहा- एसपी के हाथ में सौंपा इस्तीफा

एसपी बोले- उन्हें बुलाकर समझाएंगे एसपी समीर सौरभ ने कहा कि टीआई ने वीआरएस के लिए लेटर दिया है। यह बात सही है। एसपी ने टीआई को लेकर कहा कि वह अच्छा काम करते हैं। उनको समय-समय पर मैंने उत्साह भी बढ़ाया है।

एसपी ने कहा कि जौरा केस में टीआई रामबाबू ने अच्छा काम किया है, लेकिन यह पूरी टीम का वर्क है। सभी लोग इसमें मिलकर काम कर रहे थे तो क्रेडिट भी पूरी टीम को जाना चाहिए। वह चाह रहे कि मैं उनके कहने पर दूसरी टीम का मनोबल गिरा दूं यह कैसे संभव है।

एसपी ने कहा कि अभी शनि मेले में उनकी ड्यूटी है। मेले के बाद उनको बुलाकर समझाएंगे।

Hot this week

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

जनजातीय विभाग की संचालक IAS नेहा मराव्या के खिलाफ अधिकारी-कर्मचारी सड़क पर, पेन डाउन हड़ताल

भोपाल:जनजातीय क्षेत्रीय विकास परियोजना (TADP) की संचालक और कई...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

Topics

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

ईवी बस से जनविश्वास शिविर पहुंचे संभागायुक्त और कलेक्टर

​भोपाल ​मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मुगालिया हाट में आयोजित...

10 लाख से अधिक के राशन गबन का मामला दर्ज

​भिंड: जिले के मिहोना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने...

फर्जी आईएएस बनकर डॉक्टर से 3 लाख ठगने वाला गिरफ्तार

​नरसिंहपुर:मैट्रिमोनियल साइट के जरिए खुद को आईएएस अधिकारी और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img