Wednesday, September 30, 2026
27.1 C
Bhopal

जमीन विवाद में भाई ने भाई को पटककर पीटा

विदिशा के लटेरी में जमीन विवाद को लेकर दो सगे भाइयों के बीच झड़प हो गई। छोटे भाई रामस्वरूप कुशवाहा ने अपने बेटे के साथ मिलकर बड़े भाई खिलन कुशवाह पर हमला कर दिया। हमले में खिलन गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।

स्थानीय लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। रामस्वरूप ने आरोप लगाया कि खिलन ने उनके घर से रुपए चोरी किए थे। इसी रंजिश में ये मारपीट हुई।

भाई ने भाई को पटककर पीटा, तीन तस्वीरों में देखिए…

महिलाओं और पुलिस के बीच हुई धक्का-मुक्की जब पुलिस आरोपी रामस्वरूप को गिरफ्तार करने उनके घर पहुंची, तो परिवार की महिलाओं ने पुलिस का रास्ता रोक दिया। महिलाओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। महिलाओं ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया।

पुलिस ने छोटे भाई को किया गिरफ्तार टीआई जय कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार रात की घटना की शिकायत मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित को अस्पताल पहुंचाया गया। बड़े भाई की शिकायत पर छोटे भाई रामस्वरूप कुशवाहा को गिरफ्तार किया गया और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है।

Hot this week

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

Topics

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img