Monday, April 13, 2026
31.6 C
Bhopal

फंदा लगाने से पहले दोस्तों को किया ग्रुप कॉल, बोला- बचा सकते हो तो बचा लो

भोपाल के कमला नगर में रहने वाले युवक ने लव मैरिज करने के महज दस महीने बाद ही आत्महत्या कर ली। सुसाइड से पहले युवक ने फंदे को गले में पहना और वॉट्सऐप पर दोस्तों के ग्रुप पर वीडियो कॉल किया। उसने कहा कि जान देने जा रहा हूं…जीना बहुत मुश्किल है। बचा सकते हो तो बचा लो। दो दोस्त उसके घर पहुंचे, हालांकि तब तक युवक सुसाइड कर चुका था।

जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए रवाना किया। घटना शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात की है। शनिवार की दोपहर को पीएम के बाद बॉडी को परिजनों को सौंप दी गई।

पत्नी बोली- कोई विवाद नहीं था, कोई परेशानी भी नहीं बताई

मृतक दुर्गेश उइके (27) पुत्र बलराम उइके कोटरा सुल्तानाबाद कमला नगर थाना क्षेत्र में रहता था। दस महीने पहले उसने वैशाली नाम की युवती जो सिवनी जिले की रहने वाली है से शादी की थी। मृतक की पत्नी ने बताया कि शुक्रवार को पति ने उसे नागपुर जाने के लिए ट्रेन में बैठाया था। यहां उसकी बड़ी बहन रहती है, मां पहले ही बहन के घर पर थीं।

पति ने उनसे कभी किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया। आपस में भी हमारा किसी तरह का कोई विवाद नहीं रहा। पति ने सुसाइड क्यों किया, इसकी जानकारी नहीं है। नागपुर पहुंचे चंद घंटे ही बीते थे और पति की मौत की खबर मिली। तत्काल बहन और मां सहित अन्य परिजनों के साथ भोपाल लौट आई।

दोस्त से बोला- भाई मरने जा रहा हूं…बचा सको तो बचा लो

मृतक के दोस्त आकाश ने बताया कि देर रात दुर्गेश ने ग्रुप पर वीडियो कॉल किया। दो दोस्तों ने कॉल पिक किया। तब उसने कहा कि भाई मैं मरने जा रहा हूं…बचा सको तो बचा लो। भोपाल में रहने वाले दो दोस्त तत्काल उसके घर पहुंचे।

जहां उसके कमरे का लोहे का गेट अंदर से लॉक था। एक खिड़की से झांककर देखा तो शव पाइप से बने फंदे पर लटका दिखा। इसके बाद तत्काल पुलिस को मामले की सूचना दी।

Hot this week

भोपाल: हिंदू बनकर छात्रा से रेप, धर्म बदलने का दबाव बनाया

​ग्वालियर/भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में लव जिहाद और...

चौहान ट्रैवल्स की बस ने बाइक को मारी टक्कर, भोपाल के ठेकेदार की मौत

​सीहोर/भोपाल: सीहोर जिले के देलावाड़ी घाट पर रविवार शाम...

शादीशुदा टीआई ने खुद को कुंवारा बता विधवा से किया दुष्कर्म, केस दर्ज

​ग्वालियर। शहर के झांसी रोड थाने में पीटीएस तिघरा...

वाशिंग मशीन के ड्रायर में छिपाई थी चरस, क्राइम ब्रांच ने गिरोह का किया भंडाफोड़

भोपाल। राजधानी में नशा तस्करों के खिलाफ क्राइम ब्रांच...

Topics

भोपाल: राजधानी में शराब दुकानों के खिलाफ ‘हल्लाबोल’, सड़कों पर उतरे लोग

​भोपाल। राजधानी में रिहायशी इलाकों और शैक्षणिक संस्थानों के...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी फरार

​इंदौर। शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र में एक युवती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img