Wednesday, September 30, 2026
32 C
Bhopal

प्रतिबंधित नाईट्रोवेट की गोलियों की बिक्री करने वाले युवक को गिरफ्तार किया

भोपाल की क्राइम ब्रांच ने अंबेडकर ग्राउंड के करीब से प्रतिबंधित नाईट्रोवेट की गोलियों की बिक्री करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 210 गोलियों को जब्त किया गया है। जिसकी कीमत करीब 25 हजार रुपए है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि हाल ही में जेल से छूटे एक बदमाश के कहने पर तस्करी का काम करता है। पुलिस ने इस बदमाश और जहां से माल को खरीदा जाता था, उस मेडिकल संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया है।

मुनाफे में हिस्सेदारी मिला करती थी

एडिशनल डीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के बाद थाना टीटी नगर थाना क्षेत्र अंबेडकर मैदान के करीब से शुक्रवार रात युवक को हिरासत में लिया। आरोपी की पहचान अनस अब्दुल उर्फ कल्लू (22) निवासी मकान नंबर 215, 18 दुकान के सामने रूप में बताई। आरोपी की तलाशी में उसके पास सफेद रंग की पॉलिथीन मिली। जिसमें दस पत्ते नाईट्रोवेट प्रतिबंधित दवा मिली। इन दस पत्तों में 210 गोलियां थीं।

अनस की निशानदेही पर दो अन्य गिरफ्तार

पूछताछ में आरोपी अनस ने खुलासा किया कि उसकी पहचान जेल में अन्ना नगर निवासी विशाल उर्फ रफ्तार बिटौरे पिता राजेन्द्र बिटौरे उम्र 24 वर्ष से हुई थी। विशाल नशे की गोलियों की सप्लाई करता है। जेल से छूटने के बाद विशाल ने अनस को नशे की गोलियां बेचने का काम शुरू करने की बात कही थी। गोलियां खपाने के एवज में उसे मुनाफे में हिस्सेदारी मिला करती थी। अनस की निशानदेही पर विशाल और मेडिकल स्टोर संचालक रवि साहू निवासी बरखेड़ी को भी गिरफ्तार किया गया।

Hot this week

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...

शादी का झांसा देकर संबंध बनाए, फिर मुकरा प्रेमी; दुष्कर्म का केस दर्ज

​इंदौर: भंवरकुआं पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img