Sunday, June 28, 2026
25.9 C
Bhopal

25 वर्षीय युवती ने युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर रेप का केस दर्ज कराया

इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र में राजस्थान की 25 वर्षीय युवती ने रतलाम निवासी युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर रेप का केस दर्ज कराया है। युवती का आरोप है कि आरोपी से उसकी पहचान 2019 में हुई थी। पहले दोस्ती और फिर प्यार का प्रस्ताव रखा गया। भरोसा जताकर उसने रिश्ते बनाए, लेकिन बाद में युवक ने शादी से साफ इंकार कर दिया और उसके चरित्र पर सवाल उठाने लगा।

एयर होस्टेस कोर्स के लिए इंदौर आई थी

लसूडिया पुलिस के अनुसार, पीड़िता झालावाड़ (राजस्थान) की रहने वाली है और वर्तमान में इंदौर में मीडिया मैनेजमेंट का काम करती है। 2019 में एयर होस्टेस कोर्स के लिए इंदौर आई थी, तभी ट्रेनिंग के दौरान उसकी मुलाकात रतलाम निवासी विभोर से हुई। दोनों के बीच दोस्ती हुई और बाद में बातचीत का सिलसिला मैसेज पर जारी रहा।

शादी का प्रस्ताव और बनाए जबरन संबंध

सितंबर 2023 में विभोर ने शादी का प्रस्ताव रखा और मार्च 2024 में युवती को इंदौर बुलाया। आरोप है कि वह उसे महालक्ष्मी नगर स्थित फ्लैट पर लेकर गया और शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला। मना करने पर भी उसने जबरन संबंध बनाए। इसके बाद युवती को भरोसा दिलाया गया कि शादी जल्द होगी।

होटल में भी बुलाकर किया शोषण

पीड़िता के मुताबिक, अगस्त 2024 में आरोपी बॉम्बे अस्पताल के पास ड्रीम पैराडाइज होटल में रुका। 11 से 16 अगस्त तक उसने युवती को वहीं बुलाया और शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान आरोपी ने शादी की बात को टालते हुए खुद को आर्थिक रूप से सक्षम न होने का बहाना किया।

शादी से इनकार और दूसरी लड़की से रिश्ता

पीड़िता ने बताया कि जब उसने परिवार से शादी की बात की तो विभोर भड़क गया, अपशब्द कहे और उसके चरित्र पर सवाल उठाए। बाद में उसे जानकारी मिली कि आरोपी का किसी और लड़की से भी रिश्ता है। जब उसने इस बारे में पूछा तो आरोपी ने साफ इंकार कर दिया।

9 सितंबर को जब युवती ने शादी के लिए दोबारा बात की तो आरोपी ने मना कर दिया। इसके बाद उसने परिवार को पूरा मामला बताया और 10 सितंबर को लसूडिया थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने 12 सितंबर को रेप और धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

भोपाल के ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

​भोपाल: ऐशबाग के सुदामा नगर इलाके में दिल दहला...

बसों में तोड़फोड़ और अवैध वसूली का आरोप, बस संचालकों ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार

​इंदौर: शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पांच बसों...

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...

Topics

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...

भोपाल: ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की संदिग्ध मौत, घर से आ रही थी बदबू

​भोपाल। शहर के ऐशबाग थाना क्षेत्र के सुदामा नगर...

सागर: बीएमसी में बड़ी लापरवाही, नर्स की चूक से मरीज की मौत; जांच के आदेश

​सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) में इलाज के दौरान...

भोपाल: विधायक पुत्र से मारपीट मामला, अब दूसरे पक्ष ने पुलिस पर उठाए सवाल

​भोपाल। अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img