भोपाल: राजधानी के एमपी नगर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती कर एक 19 वर्षीय युवती से दुष्कर्म करने और शादी का झांसा देकर एक साल तक शारीरिक शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। हबीबगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता की करीब एक साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए शिवाजी नगर निवासी आरोपी योगेश बंसल से पहचान हुई थी। बातचीत बढ़ने पर आरोपी ने उसे अपने घर मिलने बुलाया और दुष्कर्म किया। इसके बाद शादी का वादा कर वह लगातार उसका शोषण करता रहा।
पीड़िता जब भी शादी का दबाव बनाती, आरोपी बात टाल देता था। हाल ही में उसने शादी करने से पूरी तरह इनकार कर दिया, जिसके बाद पीड़िता ने परिजनों की मदद से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। एमपी नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।




