Monday, September 28, 2026
25.7 C
Bhopal

एक डॉग के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला

इंदौर के लसूड़िया इलाके में एक डॉग के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीपुल्स फॉर एनिमल्स संस्था की ओर से सोमवार रात लसूड़िया थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई। संस्था ने पुलिस को इस घटना का वीडियो भी सौंपा है।

संस्था की इकाई की अध्यक्ष प्रियांशु जैन ने बताया कि 23 अगस्त की रात उन्हें एक वीडियो मिला, जिसमें ट्रक (नंबर NL01-AA-7209) का ड्राइवर ट्रक के केबिन में डॉग के साथ अप्राकृतिक कृत्य करता हुआ दिखाई दे रहा है। इसके बाद संस्था ने पुलिस को आवेदन देकर ड्राइवर पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने की मांग की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने देर रात ट्रक ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की है और उसकी तलाश की जा रही है। यह घटना बायपास क्षेत्र की बताई जा रही है।

ऑटो ड्राइवर का भी वीडियो वायरल हुआ था इससे पहले भी सोशल मीडिया पर बायपास इलाके के एक ऑटो ड्राइवर का ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ था। उस मामले में भी पशु प्रेमी संस्था ने पुलिस को लिखित शिकायत दी थी। फिलहाल पुलिस उस प्रकरण की भी जांच कर रही है।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img