Monday, September 28, 2026
25.7 C
Bhopal

चेंकिंग के दौरान होमगार्ड से मारपीट

इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान शराब पीकर गाड़ी चला रहे युवक और उसके साथियों ने होमगार्ड से मारपीट की। घटना 23 अगस्त की रात की है। मामले की रिपोर्ट सोमवार दर्ज की गई।

घटना गुजराती स्कूल के पास हुई, जहां होमगार्ड ब्रजेश कुमार यादव और एएसआई कृष्णा बोर्डे की ड्यूटी थी। चेकिंग के दौरान एक कार (नंबर MP09CN7880) पुलिस को देखकर गलत दिशा में भागने लगी। कार को रोका गया तो ड्राइवर यश पुरोहित नशे में था।

जब ब्रेथ एनालाइजर से जांच करने को कहा गया तो यश कार छोड़कर भागने लगा, लेकिन अन्य जवानों की मदद से उसे पकड़ लिया गया। इसी दौरान यश ने कार की चाबी छिपा ली। फिर उसके साथी कुलदीप राठौर ने बाहर आकर वर्दी पकड़कर धमकाया और चेकिंग दस्तावेज फेंकने की कोशिश की। वह ब्रेथ एनालाइजर भी छीनने लगा।

युवती ने मारा होमगार्ड को थप्पड़

इस बीच कार में बैठी युवती पायल बाहर आई और होमगार्ड ब्रजेश को थप्पड़ मार दिया। उसने ब्रजेश का मोबाइल छीनकर सड़क पर फेंक दिया और अभद्र भाषा व इशारे किए। तीनों आरोपी शराब के नशे में थे।

वहां मौजूद अन्य जवानों ने महिला पुलिस की मदद से तीनों को पकड़ा और कार सहित थाने लाया गया। पहले दिन सिर्फ कार जब्त कर ड्रिंक एंड ड्राइव की सामान्य कार्रवाई की गई थी। लेकिन जब मामला वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचा, तो सोमवार शाम ब्रजेश से लिखित शिकायत लेकर मामला दर्ज किया गया।

लसूडिया पुलिस ने ब्रजेश कुमार की शिकायत पर यश पुरोहित, कुलदीप राठौर और पायल के खिलाफ ड्रिंक एंड ड्राइव, सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट और अभद्रता की धाराओं में केस दर्ज किया है।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img