Thursday, August 13, 2026
22.1 C
Bhopal

चिराग जैन मर्डर केस, पार्टनर के बैंक अकाउंट फ्रीज होंगे

23 अगस्त की अल सुबह कारोबारी और पार्टनर चिराग जैन की हत्या के बाद आरोपी विवेक जैन का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस के अनुसार हत्या के बाद से विवेक फरार है और उसने एक भी बैंक ट्रांजैक्शन नहीं किया। आशंका है कि वह नकद पैसों के सहारे खर्च चला रहा है। इसी कारण पुलिस ने विवेक के बैंक खातों को फ्रीज कराने के लिए संबंधित बैंकों को पत्र लिखा है। विवेक पर 10 हजार रुपए का इनाम पहले ही घोषित किया जा चुका है।

हत्या के बाद विवेक अपनी कार से बायपास तक गया था। वहां कार खड़ी करके वह दूसरी गाड़ी से निकल गया। पुलिस ने उसकी कार जब्त कर ली है। पैतृक गांव सहित गुजरात और इंदौर में उसकी दोनों बहनों के घरों पर भी तलाश की गई, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला।

इस बीच विवेक के घर से पुलिस को पार्टनरशिप के दस्तावेज मिले हैं। जांच में सामने आया कि चिराग समझौता चाहता था, लेकिन पैसों के लेनदेन को लेकर मामला हत्या तक पहुंच गया।

Hot this week

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

Topics

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img