Sunday, June 28, 2026
25.4 C
Bhopal

भोपाल में बच्चे पर कुत्तों का अटैक

भोपाल के बाग मुगालिया में एक 10 साल के बच्चे पर दो स्ट्रीट डॉग्स ने हमला कर दिया। इससे बच्चा बुरी तरह से जख्मी हो गया। कुत्तों ने उसे पैरों में काटा। कुत्तों के हमले से घबराए बच्चे को चौकीदार ने बचाया।

घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है। बागमुगलिया कटारा हिल्स स्थित पेबल बे फेस-1 में दो आवारा कुत्तों ने बच्चे पर हमला किया। बच्चे घर के बाहर खेल रहा था। तभी दो डॉग्स दौड़ते हुए आए और हमला कर दिया। पैरों में काटने से बच्चा जख्मी हो गया। चौकीदार ने कुत्तों को भगाया। स्थानीय लोगों के अनुसार, नगर निगम की टीम कई बार इन कुत्तों को पकड़ने आती है, लेकिन वहां मौजूद कुछ डॉग लवर्स इन कुत्तों को पकड़ने नहीं देते। जिम्मेदारी तय हो

इस तरह की घटनाओं में जिन लोगों ने कुत्तों को पकड़ने से रोका, उन पर भी जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए। ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। इधर, बच्चे का इलाज प्राइवेट अस्पताल में कराया गया। वह ठीक बताया जा रहा है।

3 तस्वीरों में देखिये अटैक…

भोपाल में 6 महीने 19 हजार 285 लोगों को कुत्तों ने काटा इधर, कुत्तों के शिकार के मामलों की बात करें तो भोपाल में 6 महीने में 19 हजार 285 लोगों को कुत्तों ने काटा है। साल 2024 और इस वर्ष माह जनवरी से जून 2025 तक की स्थिति में डॉग बाइट्स के मामलों की रिपोर्ट नेशनल हेल्थ मिशन से मांगी गई थी।

रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2024 में भोपाल में कुल 19 हजार 285 डॉग बाइट्स के मामले दर्ज किए गए। रतलाम में सर्वाधिक डॉग बाइट्स के मामले सामने आए, जबकि उज्जैन दूसरे स्थान पर रहा। इंदौर तीसरे, जबलपुर चौथे और ग्वालियर पांचवें स्थान पर रहा। भोपाल सबसे आखिरी यानी, छठवें नंबर पर रहा।

Hot this week

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

भोपाल के ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

​भोपाल: ऐशबाग के सुदामा नगर इलाके में दिल दहला...

बसों में तोड़फोड़ और अवैध वसूली का आरोप, बस संचालकों ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार

​इंदौर: शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पांच बसों...

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...

Topics

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...

भोपाल: ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की संदिग्ध मौत, घर से आ रही थी बदबू

​भोपाल। शहर के ऐशबाग थाना क्षेत्र के सुदामा नगर...

सागर: बीएमसी में बड़ी लापरवाही, नर्स की चूक से मरीज की मौत; जांच के आदेश

​सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) में इलाज के दौरान...

भोपाल: विधायक पुत्र से मारपीट मामला, अब दूसरे पक्ष ने पुलिस पर उठाए सवाल

​भोपाल। अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img