Monday, November 16, 2026
20.1 C
Bhopal

प्राइवेट स्कूल में 3 साल की मासूम से रेप केस में प्रिंसिपल बोलीं- जिस दिन रेप हुआ था, आरोपी स्कूल ही नहीं आया

कमला नगर भोपाल के प्राइवेट स्कूल में 3 साल की बच्ची से रेप केस में शुक्रवार को कोर्ट में प्रिंसिपल के बयान दर्ज किए गए। प्रिंसिपल ने कोर्ट को बताया कि घटना के दिन 13 सितंबर 2024 को आरोपी टीचर कासिम रेहान छुट्टी पर था। जबकि पुलिस ने प्रिंसिपल को सरकारी गवाह के तौर पर कोर्ट में पेश किया।

क्लासरूम और स्कूल परिसर में लगे हैं सीसीटीवी कैमरे

गवाही के दौरान प्रिंसिपल से आरोपी कासिम रेहान के वकील यावर खान ने पूछा कि क्या क्लास और वाशरूम के बाहर कैमरे लगे हैं। प्रिंसिपल ने इस पर जवाब देते हुए कहा कि क्लास और वाशरूम के बाहर कैमरे लगे हुए हैं। इसकी घटना के दिन से एक महीने पहले तक की रिकॉर्डिंग पुलिस को जब्त कराई जा चुकी है। साथ ही पुलिस और पीड़िता के परिजनों के सामने घटना के दिन की पूरी रिकॉर्डिंग चलाकर देखी गई थी। इस दौरान पीड़िता और आरोपी कैमरे में नजर नहीं आए थे।

बच्चों को वॉशरूम ले जाती है महिला कर्मचारी

प्रिंसिपल ने बताया कि स्कूल में बच्चों को वाशरूम या अन्य जगहों पर लेकर जाने के लिए 6-7 महिला कर्मचारी नियुक्त थीं। इसके अलावा पीड़िता ने घटना के दिन स्कूल में किसी भी टीचर या प्रिंसिपल से प्राइवेट पार्ट में दर्द की कोई शिकायत नहीं की थी।

Hot this week

खुद को विधि विभाग का एडिशनल डायरेक्टर बताने वाले पर धोखाधड़ी का केस

भोपाल। मध्यप्रदेश के विधि एवं विधायी कार्य विभाग में...

भोपाल: आदमपुर खंती के पास प्लास्टिक प्लांट में भीषण आग, 5 किमी दूर तक दिखा धुआं

भोपाल. आदमपुर स्थित कचरा खंती के पास सोमवार सुबह...

कलियासोत डैम के पास युवक-युवतियों से चेन लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

भोपाल। कलियासोत डैम के पास घूमने गए चार युवक-युवतियों...

प्रेम विवाह से युवती के परिजनों के इनकार से आहत युवक ने जहर खाकर दी जान

भोपाल। प्रेम प्रसंग में युवती के परिजनों द्वारा शादी...

Topics

खुद को विधि विभाग का एडिशनल डायरेक्टर बताने वाले पर धोखाधड़ी का केस

भोपाल। मध्यप्रदेश के विधि एवं विधायी कार्य विभाग में...

कलियासोत डैम के पास युवक-युवतियों से चेन लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

भोपाल। कलियासोत डैम के पास घूमने गए चार युवक-युवतियों...

प्रेम विवाह से युवती के परिजनों के इनकार से आहत युवक ने जहर खाकर दी जान

भोपाल। प्रेम प्रसंग में युवती के परिजनों द्वारा शादी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img