Sunday, September 27, 2026
26.1 C
Bhopal

फतेहाबाद पुलिस की साइबर थाना की टीम ने करीब 1100 किलोमीटर दूर जाकर साइबर ठग को पकड़ा

फतेहाबाद पुलिस की साइबर थाना की टीम ने करीब 1100 किलोमीटर दूर जाकर साइबर ठग को पकड़ा है। पुलिस मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से इस ठग को गिरफ्तार कर लगाई है। आरोपी ने फर्जी कॉल कर एक लाख रुपए ठग लिए थे।

साइबर थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि रतिया के वार्ड नंबर-11 निवासी सोहन सिंह ने साइबर थाना में शिकायत दी थी कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें कॉल कर स्वयं को उनके परिचित का बेटा बताया और विश्वास में लेते हुए गूगल-पे के माध्यम से एक लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए। बाद में उन्हें पता चला कि उनके साथ साइबर धोखाधड़ी हुई है।

भोपाल का रहने वाला है आरोपी

शिकायत मिलते ही साइबर थाना फतेहाबाद में संबंधित धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। तकनीक के माध्यम से आरोपी की पहचान की गई। इसके बाद टीम द्वारा भोपाल में दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान भोपाल के सुखसागर निवासी विनय मिश्रा के रूप में हुई है।

आरोपी ने स्वीकार की वारदात

साइबर थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया है। मामले में विस्तृत जांच जारी है और अन्य संभावित सहयोगियों की भी तलाश की जा रही है।

उन्होंने आमजन से आग्रह किया कि किसी भी अज्ञात कॉल, संदिग्ध लिंक या व्यक्ति पर भरोसा न करें। ऑनलाइन लेन-देन करने से पहले पूरी जांच अवश्य करें। साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img