Monday, September 28, 2026
20.7 C
Bhopal

सीहोर में ट्रॉली चोर गिरफ्तार

सीहोर की भैरूंदा पुलिस ने ट्रॉली चोरी के एक आरोपी को पिपरिया, नर्मदापुरम से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी की ट्रॉली और घटना में इस्तेमाल किया गया ट्रैक्टर बरामद किया गया है। दोनों की कीमत करीब 5.5 लाख रुपए है। घटना 26-27 अगस्त की रात की है।

इमरान खान ने एक सितंबर को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें उन्होंने बताया कि वह ट्रॉली बनाने का काम करता है और उसके घर के बाहर खड़ी ट्रॉली को कोई चुरा ले गया।

एसपी दीपक कुमार शुक्ला के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। मुखबिर नेटवर्क और तकनीकी मदद से पुलिस ने आरोपी विक्रम बारेला को खापरखेड़ा पिपरिया से पकड़ा। विक्रम की उम्र 24 साल है और वह गुराड़ी थाना इछावर का रहने वाला है।

पुलिस ने आरोपी से 1.5 लाख की ट्रॉली और 4 लाख का ट्रैक्टर बरामद किया है। आरोपी ने ट्रॉली की पहचान छिपाने के लिए उस पर नया पेंट करा दिया था। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से मोबाइल चोरी और बलात्कार के मामले दर्ज हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img