Saturday, September 26, 2026
27.5 C
Bhopal

भोपाल देहात: ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान से साइबर ठगों को मात देने की तैयारी

​भोपाल। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार, जिला भोपाल (देहात) में साइबर अपराधों के खिलाफ जागरूकता का बड़ा अभियान ‘सेफ क्लिक 2.0’ शुरू हो गया है। पुलिस अधीक्षक (देहात) श्री पंकज कुमार पाण्डेय ने थाना परवलिया सड़क क्षेत्र से इस अभियान का विधिवत शुभारंभ किया।

​सेंट जोसेफ इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में 300 से अधिक विद्यार्थियों और शिक्षकों को साइबर सुरक्षा के गुर सिखाए गए। श्री पाण्डेय ने छात्रों को डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड और ओटीपी ठगी जैसे खतरों से आगाह करते हुए कहा कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से पहले ‘रुको, सोचो और एक्शन लो’ का मंत्र अपनाएं।

​जागरूकता रथ हुआ रवाना

पुलिस अधीक्षक ने साइबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ गांव-गांव घूमकर लोगों को साइबर ठगी से बचने के उपाय बताएगा। साथ ही, परवलिया ग्राम में ग्रामीणों के साथ संवाद कर उन्हें हेल्पलाइन नंबर 1930 और साइबर क्राइम पोर्टल के बारे में जानकारी दी गई।

​पुलिस का कहना है कि आगामी दिनों में स्कूलों, कॉलेजों और बाजारों में भी इस तरह के जागरूकता शिविर लगाकर आमजन को डिजिटल युग में सुरक्षित रहने के लिए सतर्क किया जाएगा।

Hot this week

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img