Wednesday, July 1, 2026
27.1 C
Bhopal

कार ने बाइक को टक्कर मारी हादसे में मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौत

जबलपुर से करीब 40 किलोमीटर दूर पाटन-शहपुरा रोड पर शनिवार रात तेज रफ्तार क्रेटा कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। चार गंभीर हैं।

पुलिस के मुताबिक, शहपुरा निवासी शकीला बी (45) अपने बेटों- रमजान उर्फ शोहेब (19) और फैजान (12) के साथ बाइक नंबर एमपी20 एमडी 9473 से पाटन गई थी। रात को लौटते समय ग्वारी गांव के पास पीछे से आ रही सफेद क्रेटा कार नंबर एमपी20 जेडएन 8904 ने बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे में शकीला बी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि शोहेब ने रविवार सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पैदल जा रही फागनी बाई (60) भी हादसे का शिकार हुई है। उसका शव रविवार सुबह घटनास्थल पर तलाशी के दौरान नाले से मिला। वह ग्वारी गांव की रहने वाली थी। क्रेटा चालक लखन सिंह (80) समेत चार लोग घायल हैं, जिन्हें जबलपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक लोहे की रेलिंग से टकराकर चकनाचूर हो गई।

20 फीट गहरे नाले में मिला महिला का शव सूचना मिलते ही पाटन पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

रविवार सुबह एसडीओपी लोकेश डाबर निरीक्षण करने पहुंचे तो फागनी बाई का शव 20 फीट गहरे नाले में मिला। परिजन ने बताया कि वह शनिवार रात किसी काम से पाटन गई थी। देर रात तक घर नहीं लौटी थी।

रेलिंग नहीं होती तो नाले में गिर जाती कार प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा- टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। अगर सड़क किनारे लोहे की रेलिंग नहीं होती तो कार सीधे नाले में गिर जाती और उसमें सवार लोगों की जान बचना मुश्किल था।

बता दें कि अस्पताल में भर्ती चार में से तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

रजिस्ट्रेशन नंबर से घायलों का पता ढूंढ रही पुलिस पाटन एसडीओपी लोकेश डाबर ने बताया कि घायल लोग बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। पुलिस कार के नंबर के आधार पर यह पता लगाने में जुटी है कि इसमें सवार लोग किस जगह के रहने वाले हैं

Hot this week

भोपाल: ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के जरिए छात्र हुए साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक

​भोपाल। राजधानी के स्कूलों में साइबर अपराधों से बचाव...

व्यापम चौराहे के पास भीषण हादसा: ट्राले की टक्कर से पलटी कार, बाल-बाल बचे दो युवक

​ ​भोपाल। राजधानी के व्यापम चौराहे के पास मंगलवार-बुधवार की...

भोपाल: अब नायरा के पेट्रोल पंपों पर भी सरकारी दरों पर मिलेगा ईंधन

​भोपाल। मध्यप्रदेश में नायरा पेट्रोल पंपों पर ईंधन अब...

Topics

व्यापम चौराहे के पास भीषण हादसा: ट्राले की टक्कर से पलटी कार, बाल-बाल बचे दो युवक

​ ​भोपाल। राजधानी के व्यापम चौराहे के पास मंगलवार-बुधवार की...

भोपाल: अब नायरा के पेट्रोल पंपों पर भी सरकारी दरों पर मिलेगा ईंधन

​भोपाल। मध्यप्रदेश में नायरा पेट्रोल पंपों पर ईंधन अब...

फेसबुक पर दोस्ती के बाद निवेश का झांसा, निजी कंपनी कर्मचारी से 3.87 लाख की ठगी

​ग्वालियर। मुरार थाना क्षेत्र के काली माई संतर निवासी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img