Thursday, July 2, 2026
26.7 C
Bhopal

5 कुत्तों ने जिंदा बछिया को नोच-नोचकर खाया

रीवा शहर में शनिवार देर रात 5 स्ट्रीट डॉग एक एक जिंदा बछिया को नोच-नोचकर खा गए। उसे लगभग 9 घंटे तक नोचा। बछिया की सिर्फ हड्डियां बचीं। घटना एक सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है।

स्थानीय संजय अग्रवाल के कार्यालय के सामने हुई घटना के फुटेज सोमवार को सामने आए। वीडियो में दिख रहा है शनिवार रात सभी दुकानें बंद हो चुकी थी। 5-6 कुत्तों ने 12 बजे बछिया पर हमला किया। सुबह उसे खाते रहे। रविवार सुबह 11 बजे दुकानें खुलीं तो वहां बछिया की हड्डियां मिलीं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि रीवा में स्ट्रीट डॉग का आतंक लगातार बढ़ रहा है। पिछले कुछ महीनों में डॉग बाइट के मामले लगातार सामने आए हैं। इससे शहर में भय का माहौल है। संजय अग्रवाल ने कहा कि नगर निगम को इस मामले में सख्त कदम उठाना चाहिए। उन्होंने डॉग लवर्स से अपील की कि वह इस घटना को देखकर स्थिति की गंभीरता को समझें।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि आवारा कुत्तों का यह आतंक लोगों और पशुओं दोनों के लिए खतरा बन गया है। घटना के बाद नगर निगम और प्रशासन से उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

घटना की 4 तस्वीरें…

Hot this week

चरित्र संदेह होने पर की पत्नी की हत्या

ग्वालियर। हजीरा थाना क्षेत्र के आरा मील इलाके में...

पेंशन वेरिफिकेशन के नाम पर रेलवे रिटायर्ड कर्मचारी से 7.40 लाख की साइबर ठगी

​ग्वालियर। पेंशन वेरिफिकेशन का झांसा देकर साइबर ठगों ने...

Topics

चरित्र संदेह होने पर की पत्नी की हत्या

ग्वालियर। हजीरा थाना क्षेत्र के आरा मील इलाके में...

पेंशन वेरिफिकेशन के नाम पर रेलवे रिटायर्ड कर्मचारी से 7.40 लाख की साइबर ठगी

​ग्वालियर। पेंशन वेरिफिकेशन का झांसा देकर साइबर ठगों ने...

व्यापम चौराहे के पास भीषण हादसा: ट्राले की टक्कर से पलटी कार, बाल-बाल बचे दो युवक

​ ​भोपाल। राजधानी के व्यापम चौराहे के पास मंगलवार-बुधवार की...

भोपाल: अब नायरा के पेट्रोल पंपों पर भी सरकारी दरों पर मिलेगा ईंधन

​भोपाल। मध्यप्रदेश में नायरा पेट्रोल पंपों पर ईंधन अब...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img