Tuesday, September 29, 2026
25.1 C
Bhopal

छतरपुर में लव जिहाद केस में युवती ने बदला बयान बोली-भाई और दोस्तों के दबाव में कराई थी झूठी FIR

छतरपुर के मातगुंवा थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने पति समीर खान पर लगाए गए सभी आरोपों से इनकार कर दिया है। युवती ने अब नया बयान देते हुए कहा कि उसने भाई और दोस्तों के दबाव में आकर झूठी एफआईआर दर्ज कराई थी।

पहले पति से तलाक के बाद की थी लव मैरिज दरअसल युवती की पहली शादी नाबालिग अवस्था में दमोह निवासी कुलदीप जैन से हुई थी। इस शादी से उसके दो बच्चे भी हैं। कुलदीप से विवाद के चलते मामला न्यायालय में था। इसी बीच युवती के भाई की शादी के दौरान उसकी मुलाकात समीर खान से हुई। कुछ दिन रिलेशन में रहने के बाद दोनों ने लव मैरिज करने का फैसला कर लिया। इसी बीच पहले पति से उसके तलाक की प्रक्रिया चल रही थी तलाक लिए बिना ही उसने समीर से निकाह कर लिया।

युवती के परिवार ने इस शादी का विरोध किया। उसके भाई, मां और दोस्तों ने धमकाया। इसके बाद युवती ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर समीर खान पर लव जिहाद, धर्म परिवर्तन, दुष्कर्म और मारपीट का आरोप लगाया। पुलिस ने 1 मई 2025 को एफआईआर दर्ज कर समीर को गिरफ्तार कर लिया।

चार महीने से जेल में रहा युवक चार महीने जेल में रहने के बाद समीर रिहा हुआ। इसके बाद अब युवती ने अपना बयान बदल दिया। युवति का कहना है कि समीर ने न तो उस पर कभी दबाव बनाया, न धर्म परिवर्तन कराया और न ही मीट खिलाया और कलमा भी नहीं पढ़वाया।

भगवा ब्रिगेड ने जांच की मांग की

भगवा ब्रिगेड संगठन प्रमुख प्रशांत मेहतो ने इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि संगठन युवती के साथ है, लेकिन जांच में झूठी एफआईआर निकलेगी तो हमारी धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचेगी।

मातगुंवा थाना प्रभारी अंकुर दुबे ने पुष्टि की कि युवती के आवेदन पर ही एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा था। मामले की जांच अभी जारी थी। इस बीच युवती का नया बयान सामने आया है। इसकी भी जांच की जाएगी।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img