Sunday, April 12, 2026
32.9 C
Bhopal

पिता की मौत के बाद सुसाइड करने पहुंचा बेटा

इंदौर में बुधवार सुबह बीएसएफ के ट्र्क की टक्कर से पुजारी की मौत हो गई। पिता की मौत से दुखी बेटे ने जिला अस्पताल की बिल्डिंग से कूदकर सुसाइड की कोशिश की। वहां मौजूद लोगों ने उसे समय रहते बचा लिया।

घटना एरोड्रम रोड पर आज सुबह करीब 7 बजे की है। विजय श्री कॉलोनी के रहने वाले 55 वर्षीय नेत्रपुरी गोस्वामी मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इस दौरान एरोड्रम थाने के सामने बीएसएफ के ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने अभी तक बीएसएफ के ट्रक को जब्त नहीं किया है।

बिल्डिंग से कूदने वाला था बेटा पुजारी का बेटा अभिषेक अपने पिता की मौत से डिप्रेशन में आ गया था। वह जिला अस्पताल की निर्माणाधीन बिल्डिंग में जा पहुंचा। उसने यहां से कूदकर सुसाइड करने का प्रयास किया। हालांकि, बिल्डिंग में मौजूद कर्मचारियों ने उसे बचा लिया। बाद में परिवार के लोग उसे समझाकर अपने साथ ले गए।

तस्वीरों में देखें कैसे लोगों ने युवक को बचाया…

लोग बोले- तेज रफ्तार में था ट्रक बताया जा रहा है कि मॉर्निंग वॉक के दौरान पुजारी की मुलाकात उनके कुछ परिचितों से हुई थी। वे रास्ते में खड़े होकर उनसे बात कर रहे थे। जब वे बातचीत खत्म कर वापस मुड़ने लगे, तभी अचानक ट्रक की चपेट में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक की रफ्तार तेज थी और टक्कर के बाद ड्राइवर ने करीब 20 फीट आगे जाकर ट्रक को नियंत्रित किया।

परिजनों के मुताबिक, नेत्रपुरी पुजारी थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। पुलिस के अनुसार, टक्कर मारने वाले वाहन और ड्राइवर को लेकर जांच जारी है

Hot this week

भोपाल के 50 इलाकों में कल 7 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 50 रिहायशी और कमर्शियल इलाकों...

शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 5 पर केस

​इंदौर। तुकोगंज पुलिस ने शेयर बाजार में निवेश के...

ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड से बदसलूकी, वर्दी फाड़ी; केस दर्ज

​इंदौर। शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था...

Topics

भोपाल के 50 इलाकों में कल 7 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 50 रिहायशी और कमर्शियल इलाकों...

ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड से बदसलूकी, वर्दी फाड़ी; केस दर्ज

​इंदौर। शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था...

परवलिया में सड़क किनारे मिला किसान का शव

​भोपाल। राजधानी के परवलिया थाना इलाके में शनिवार सुबह...

अस्पताल के गेट पर बिछा ‘मौत का जाल’, इधर गिर रहे लोग, उधर हो रहा इलाज

गोविंदपुरा स्थित सिविल डिस्पेंसरी के ठीक सामने सड़क पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img